Viral: तेज रफ्तार पर दौड़ रही थी ट्रेन, दरवाजे पर लटक महिला ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे
Woman stunt in Train: सोशल मीडिया पर चलती ट्रेन में महिला के स्टंट का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला को चलती ट्रेन के गेट पर लटककर वीडियो बनवाते हुए देखा जा सकता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: रील बनाने और वायरल होने का शौक आजकल आम बात हो गया है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक... लाखों लोग यूनिक कंटेंट के जरिए सोशल मीडिया पर पहचान बना रहे हैं, लेकिन जब यह शौक समझदारी की सीमा पार कर जाए, तो चिंता का विषय बन जाता है। चंद व्यूज और लाइक्स की होड़ में कुछ लोग अपनी जान को इतना सस्ता कर बैठते हैं कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही वीडियो ट्रेन से एक महिला का वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ हैरान करता है बल्कि गुस्से की लहर पैदा कर रहा है।
ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट
वीडियो में महिला चलती हुई ट्रेन के खुले दरवाजे पर खड़ी दिख रही है। वह दोनों हैंडल पकड़कर बाहर की तरफ काफी झुकी हुई नजर आ रही है। रिकॉर्डिंग कर रहे व्यक्ति से वह कहती है कि वीडियो शुरू कर दो। इसके बाद महिला और भी पीछे की ओर झुक जाती है। वह ट्रेन के बाहर लटकते हुए नाटकीय अंदाज में बातें करने लगती है।
महिला बोलती सुनाई देती है, “अरे मैं ट्रेन में वीडियो बनवा रही हूं, तो कोई बोलेगा क्या?” कुछ पलों तक यह खतरनाक हरकत जारी रखने के बाद वह अंदर आ जाती है।
वायरल वीडियो देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर pincky524 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देख कई लोगों का पारा फूट पड़ा और इस गैरजिम्मेदाराना बर्ताव के लिए कड़ी फटकार लगाई।
लोगों ने लगाई जमकर क्लास
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "नसीब बढ़िया है चाची का। गलती से एक मिस्टेक होती न तो बहुत बड़ी दिक्कत हो जाती है। ऐसा वीडियो न बनाएं जिससे आपका नुकसान हो।" दूसरे ने कहा, "क्या बेवकुफ लोग हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "स्टंट ये आंटी कर रही थी, डर मुझे लग रहा था।" एक और यूजर ने कहा, "आजकल लोगों ने हद पार कर दी है। कुछ गलत हो जाए तो फिर सरकार को जिम्मेदार ठहरा दो।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 June 2026 at 13:29 IST