कॉलर पकड़ा, शर्ट फाड़ी… मेरठ की सड़क पर पत्नी ने सरेआम पति को किया बेइज्जत; VIDEO VIRAL

उत्तर प्रदेश के मेरठ से पति-पत्नी के आपसी विवाद का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विक्टोरिया पार्क इलाके का है, जहां बीच सड़क पर शादीशुदा जोड़े के बीच जमकर 'हाई-वोल्टेज ड्रामा' देखने को मिला।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक पॉश इलाके में पति और पत्नी के बीच बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सरेआम पति के कपड़े फाड़ दिए। वहां से गुजर रहे लोगों के लिए यह पूरी घटना एक तमाशे जैसी बन गई, और किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

यह मेरठ के सिविल लाइंस इलाके में विक्टोरिया पार्क के पास हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में सोनम और उसके पति संचित भारती के बीच तीखी बहस होती दिख रही है।देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि सोनम ने अपने पति का कॉलर पकड़ लिया और खींचतान में उसकी शर्ट फाड़ दी।इससे गुस्साए पति संचित ने अपनी फटी हुई शर्ट उतारी और गुस्से में पत्नी के चेहरे पर फेंक कर मारी।

सड़क पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने आकर मामला शांत कराया

सड़क के बीचों-बीच चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई, जिससे वहां लंबा जाम लग गया। वीडियो में महिला चिल्लाते हुए कह रही है भाग कर कहां जाओगे? इसी दौरान एक स्थानीय पार्षद ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाया और मामला शांत कराकर उन्हें थाने ले आई। यह मामला पहले भी कई बार थाने और कोर्ट तक पहुंच चुका है। कोर्ट के आदेश पर संचित अपनी पत्नी सोनम को हर महीने गुजारा भत्ता भी दे रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक पारिवारिक विवाद का मामला है। फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और आधिकारिक शिकायत मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

July 25, 2026

ये भी पढ़े - Twisha Death Case: जेल में ही रहेगी पूर्व जज गिरिबाला सिंह, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, समर्थ को भी लगा बड़ा झटका
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 July 2026 at 21:50 IST