VIDEO: हाथ में दीया और छलनी... पति की गर्दन में टांग फंसाकर पत्नी ने की करवा चौथ की पूजा, कुछ यूं खोला व्रत; यूजर्स ने खूब ली मौज
इन दिनों इंटरनेट पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पत्नी अपने पति की गर्दन के सहारे खड़ी नजर आ रही है। वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे सिर...
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Karwa Chauth Viral Video: आज, 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बीच, इंटरनेट पर एक पति-पत्नी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अजीबोगरीब तरह से रस्में निभाती नजर आ रही है। इस वीडियो ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक कपल करवा चौथ मना रहा है। लेकिन व्रत तोड़ने के दौरान पत्नी ऐसा स्टंट करती है देखने वाले भी हैरान रह गए। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।
पत्नी ने कुछ यूं की करवा चौथ पूजा
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला छलनी में दीया लिए पति के पैरों पर खड़ी नजर आ रही है। इस दौरान उसने अपनी एक टांग पति के पैरों पर और दूसरी उसके गर्दन में फंसा रखी है। दिलचस्प बात ये है कि वो बिना किसी घबराहट के खड़ी है। उसका बैलेंस देख नेटिजंस शॉक्ड रह गए। आप भी इस वायरल वीडियो को देखिए...
व्रत तोड़ने का अनोखा अंदाज वायरल
महिला छलनी में से पहले चांद को देखती है। इसके बाद उससे अपने पति को देखते ही। व्रत तोड़ने का ये अंदाज काफी अनोखा। ये पहली बार नहीं है जब ऐसे मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे पहले भी करवा चौथ के मौके पर इस तरह की क्लिप्स वायरल हो चुकी हैं।
इस वीडियो को @ravneetsinghmusic नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'रियल इंडियन वुमन।'
कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी
वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'स्त्री है कुछ भी कर सकती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हसबेंड का आखिरी करवा चौथ।' एक अन्य ने कहा, 'ये देखकर चांद निकलेगा ही नहीं।' खैर, इस वीडियो को अब यूजर्स रिपीट मोड पर देख रहे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 October 2026 at 13:34 IST