अपडेटेड 2 September 2025 at 13:21 IST
Sunny Leone संग कमरे में किसने दांतों से खोल दी बीयर की बोतल, VIDEO हो रहा वायरल
'बेबी डॉल' सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वो मस्ती के मूड में नजर आईं।
Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपने सेरोगेसी एक्सपीरियंस से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में कई बातें बताईं जिससे फैंस हैरान हैं। इसी बीच सनी ने सोशल मीडिया पर एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है।
'बेबी डॉल' सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों एक कमरे में मस्ती के मूड में दिखाई देती हैं। खास बात यह है कि सनी की दोस्त के हाथ में बीयर की बोतल है, जिसे वह अपने दांतों से खोलने की कोशिश कर रही हैं।
हल्के-फुल्के मूड में दिखी सनी लियोनी
वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां कोई सेलिब्रेशन या खुशी का माहौल है। हालांकि सनी ने इसके पीछे का कारण नहीं बताया है। इस वीडियो में सनी के हल्के-फुल्के मूड को देख फैंस खुश हो गए हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और अच्छे दोस्त होना कुछ ऐसा ही होता है।'
बेटी गोद ली, दोनों बेटे सेरोगेसी से हुए
सनी लियोनी ने शादी तो बहुत जल्दी कर ली थी, लेकिन उन्हें मां बनने का सौभाग्य साल 2018 में मिला। उस साल उनके घर में एक नहीं, बल्कि तीन बच्चों की किलकारियां गूंजी। एक तरफ जहां उन्होंने 2 साल की निशा को मुंबई के लातूर के एक गांव से एडॉप्ट किया, तो वहीं दूसरी तरफ उनके लड़के नोआह और अशर सरोगेसी की मदद से हुए।
सनी लियोनी ने सेरोगेट को दी मोटी रकम
हाल ही में सनी लियोनी ने अपने पॉडकास्ट में सोहा अली खान के साथ पहली बार सरोगेसी के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सरोगेट मां को उन्होंने इतनी मोटी रकम दी कि वो अपना घर बनवा पाई और अपनी शादी भी शानदार तरीके से की। सनी अपने पॉडकास्ट में सोहा अली खान के साथ इस सफर पर बात करती नजर आएंगी।
सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी
सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी कर ली थी। अब कपल के तीन बच्चे हैं। एक तरफ जहां कपल ने निशा को गोद लिया, तो वहीं उनके ट्विंस बेटे अशर और नोआह सरोगेसी से हुए। एक्ट्रेस अक्सर बर्थडे, वेकेशन और कई मौकों पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 13:21 IST