अपडेटेड 12 June 2025 at 14:54 IST
पहले कौन आया हैंडपंप या रोड? VIRAL VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग, चकरा जाएगा आपका भी माथा
पहले कौन आया हैंडपंप या रोड? इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देख आपका माथा भी चकरा जाएगा।
Viral Video: भारत में ऐसी तमाम अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती है जो दुनिया के किसी और कोने में शायद ही देखने को मिलती होगी। इन दिनों एक हैंडपंप के वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। इसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क के बीचों बीच एक हैंडपंप लगा हुआ है। ये हैंडपंप सड़क पर नजर आ रहा है। जैसे ही शख्स हैंडपंप चलाता है वैसे ही पानी कुछ मीटर की दूरी पर निकलता दिखता है। इस वीडियो ने लोगों का दिमाग चकरा दिया है। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।
सड़क के बीच धंसा ‘चमत्कारी’ हैंडपंप
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में हैंडपंप सड़क के बीच धंसा दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक शख्स इस हैंडपंप को चलाता है। लेकिन पानी हैंडपंप के पास नहीं निकलता। कैमरे का फोकस जब सड़क के किनारे किया जाता है तो वहां से पानी निकलते देखा जाता है। यानि हैंडपंप तो सड़क पर चल रहा है, लेकिन पानी सड़क किनारे निकल रहा है।
सड़क किनारे से निकल रहा पानी
बताया जा रहा है कि हैंडपंप चलाने से जिस पाइप से पानी निकलना चाहिए वो कंक्रीट की सड़क के नीचे दब गया है। ऐसे में न जाने किस तरह से पानी सड़क से कुछ दूर के फासले पर निकल रहा है। इस सवाल ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ये पूरा नजारा किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पहले कौन आया हैंडपंप या सड़क।'
वायरल वीडियो देख लोगों का चकराया माथा
वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2.5M व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर लाइक्स की बौछार है। इस वीडियो ने लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया है। वहीं कमेंट सेक्शन में मौज लेते हुए प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'अरे मजाक मत बनाओ, ऐसे ही रोजगार बढ़ेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'टेक्नोलोजिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'मैं ये सोच रहा कि रोड पर ये ब्रेकर लगा दिया या डिवाइडर। गाड़ियों का क्रैश टेस्ट न हो जाए।' एक और यूजर ने लिखा, 'भारत में कुछ भी हो सकता है।' एक ने लिखा, 'मौत को दावत देता पंप।' एक और यूजर ने लिखा, 'कैसे कैसे लोग रहते हैं यहां पर।' एक और ने लिखा, 'ऐसा नमूना भारत में ही देखने को मिल सकता है।' एक ने मौज लेते हुए कहा, 'क्या दिमाग है।' एक ने लिखा, 'भारतीय अजूबा।' एक और ने मजे लेते हुए लिखा, 'उस जगह हैंडपंप का आविष्कार किया होगा।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'पहले ये हैंडपंप सुरक्षित था। बाद में रोड बन गई और हैंडपंप लगभग आधे से अधिक रोड में समा गया। फलस्वरूप जुगाड़ करना पड़ा।' एक ने लिखा, 'ये हैं हमारे देश के इंजीनियर।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 June 2025 at 14:54 IST