अपडेटेड 10 September 2024 at 12:54 IST

35000 पर उड़ाएंगे, सीट बेल्ट डालेंगे...पायलट ने हिंदी में की अनाउंसमेंट, VIDEO देख कहेंगे- ये सही है

Viral Video: तमिलनाडु के एक पायलट का हिंदी में अनाउंसमेंट करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं।

Follow :  
×

Share


पायलट का वायरल वीडियो | Image: Instagram

Pilot Viral Video: फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले पायलट या फ्लाइट अटेंडेंट की ओर से अनाउंसमेंट की जाती है। इस दौरान यात्रियों को यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की जाती है। वहीं कुछ अनाउंसमेंट यात्रियों को इतनी खास लगती है कि वो उनके जहन में रह जाती है। कुछ लोग इस पल को यादगार के तौर पर अपने कैमरे में कैप्चर कर लेते हैं। इसी कड़ी में एक तमिल पायलट की हिंदी में की गई अनाउंसमेंट का वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, तमिलनाडु के एक पायलट ने चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में हिंदी में अनाउंसमेंट की। जानकारी है कि पायलट प्रदीप कृष्णनन से एक यात्री ने हिंदी में अनाउंसमेंट करने की अपील की। यात्री की इस अपील को खुद पायलट भी मना नहीं कर पाए और उन्होंने इस चुनौती को स्वीकर कर लिया। वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रदीप को भले ही हिंदी नहीं आती, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। पायलट प्रदीप ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी के साथ ही अनाउंसमेंट जारी रखी। कई बार तो वह खुद भी हंसते नजर आए।

अनाउंसमेंट कर पायलट ने क्या कहा?

पायलट ने अनाउंसमेंट के वक्त कहा, ‘हम चेन्नई से मुंबई से जाएंगे। हम 35,000 फीट पर उड़ाएंगे। जाने के समय सब सीट बेल्ट डालेंगे। मैं भी डालेंगे।’ बता दें कि उनके कहने का मतलब था कि हम चेन्नई से मुंबई की ओर जा रहे हैं। फ्लाइट 35,000 फीट तक उड़ान भरेगा। टेकऑफ के समय सभी यात्रियों को सीट बेल्ट पहनना है। मैं भी पहनूंगा।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

खैर, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में तो प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई है। एक यूजर ने लिखा- पायलट की हिंदी बिल्कुल मेरे पति के जैसे है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सभी हिंदी नहीं बोलने वालों की दिक्कत है। कुछ लोगों ने उनकी इस कोशिश को क्यूट बताया तो कुछ ने पायलट को हैंडसम कहा। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: iPhone 16 सीरीज की भारत में क्या है कीमत; कब से शुरू हो रही सेल? यहां जानें सबकुछ
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 September 2024 at 12:54 IST