अपडेटेड 28 July 2025 at 12:16 IST
विदेशी लड़की ने जब पहली बार चखी भिंडी, खाने के बाद दिया ऐसा एक्सप्रेशन; वायरल हो गया VIDEO
इन दिनों एक विदेशी लड़की का पहली बार भिंडी चखने का वीडियो सामने आया है। भिंडी खाने के बाद उसने ऐसा रिएक्शन दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
Canadian Girl Viral Video: भारत में अधिकतर लोगों को भिंडी बेहद पसंद है। इसका नाम लेते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन जो सब्जियां यहां पसंद की जाती है उसे विदेश में बेहद कम ही लोग जानते हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि भिंडी विदेशियों को कैसी लगती होगी? इन दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें भिंडी चखने के बाद लड़की का रिएक्शन वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक विदेशी लड़की को अपनी लाइफ में पहली बार भिंडी खाते देखा गया। वीडियो में एक भारतीय लड़के ने लड़की को पहली बार भिंडी खिलाई। देखा जा सकता है कि एक लड़का एक विदेशी लड़की के सामने कटोरी में भिंडी रखता है। साथ ही उसे चखने को कहता है। लड़की भिंडी खाने से पहले उसकी खुशबू सूंघती है। इस पल तक उसके चेहरे का एक्सप्रेशन ठीक रहता है।
भिंडी चखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो में आगे देखा गया कि लड़का विदेशी लड़की को बताता है कि इस सब्जी का नाम भिंडी है। इसे भारत में बड़े ही चाव से खाया जाता है। फिर लड़की पहले तो चम्मच से भिंडी टेस्ट करती है। उसे कुछ खास समझ नहीं आता। इसके बाद वो नान के साथ भिंडी खाती है। कुल मिलाकर भिंडी उसे कुछ खास पसंद नहीं आती। उसके चेहरे के एक्सप्रेशन टेस्ट के साथ बिगड़ने लगते हैं। वो कहती है कि टेस्ट अच्छा है, लेकिन खाने के वक्त भिंडी का म्यूसीलेज (भिंडी का सलाइवा, चिपचिपा पदार्थ) उसे पसंद नहीं आता। वो अजीब सा मुंह बनाने लगती है और भिंडी साइड कर देती है। ऐसा लगता है मानो वो अब कभी भिंडी नहीं खाएगी।
लोग बोले- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद…
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @veggmomo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब कैनेडियन ने पहली बार भिंडी खाई।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक सैंकड़ों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नान के साथ भिंडी कौन खाता है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद।' एक और यूजर ने लिखा, 'मेरी फेवरेट सब्जी।' एक यूजर ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा, 'स्कूल में हर टिफिन में भिंडी की सब्जी होती थी।' कुल मिलाकर वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है।
खूब वायरल होते हैं क्लिप्स
अकाउंट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यह एक भारतीय लड़के का अकाउंट है जो कि कनाडा में रहकर पढ़ाई करता है। वह अक्सर अपनी कैनेडियन दोस्त को भारतीय व्यंजन खिलाते हुए वीडियो अपलोड करता रहता है। साथ ही उसके रिएक्शंस रिकॉर्ड करता रहता है। वहीं लड़की के रिएक्शंस भी खूब वायरल होते हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 28 July 2025 at 12:16 IST