Trigonometry Formula Trick Viral: क्या है वो 'बम बम भोले' फॉर्मूला? जिससे चुटकियों में हल हो रहे हैं Trigonometry के सवाल; Paytm फाउंडर भी हो गए फैन

Trigonometry Formula Trick Viral: क्या आपने कभी सोचा था कि गणित के कठिन त्रिकोणमिति (Trigonometry) फॉर्मूले 'बम बम भोले' के जयकारे के साथ याद हो सकते हैं? पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर, 'Honey Dozer' की जमकर सराहना की है, जिन्होंने अपनी अनोखी और मजेदार ट्रिक से जटिल फॉर्मूलों को बेहद सरल बना दिया है।

Follow :  
×

Share


Trigonometry Formula Trick Viral | Image: Instagram

Trigonometry Formula Trick Viral:  स्कूल के दिनों की याद आते ही अक्सर Trigonometry के वे डरावने 'साइन' (sin) और 'कॉस' (cos) वाले फॉर्मूले आंखों के सामने नाचने लगते हैं। बहुत से छात्रों के लिए यह विषय किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में एक मैकेनिकल इंजीनियर ने इस धारणा को न सिर्फ चुनौती दी है, बल्कि इसे पूरी तरह बदल कर रख दिया है। उनकी इसी रचनात्मकता के कायल पेटीएम (Paytm) के संस्थापक विजय शेखर शर्मा भी हो गए हैं।

बम-बम भोले, सोना-चांदी तोले देसी जुगाड़ वाला फॉर्मूला 

इंटरनेट पर इन दिनों 'हनी डोजर' नाम के एक डिजिटल क्रिएटर का वीडियो धूम मचा रहा है। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर इस क्रिएटर ने गणित के उन जटिल सिद्धांतों को समझाने के लिए एक ऐसी देसी तुकबंदी का इस्तेमाल किया, जिसने रटने की परंपरा को पीछे छोड़ दिया। Trigonometry के कठिन सूत्रों को याद रखने के लिए उन्होंने एक मजेदार मुहावरा पेश किया कि बम बम भोले, सोना चांदी तोले। उनकी यह 'देसी ट्रिक' इतनी सटीक और मनोरंजक है कि जो फॉर्मूले घंटों मेहनत के बाद भी समझ नहीं आते थे, वे अब लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं।

विजय शेखर शर्मा ने की जमकर तारीफ

जब यह वीडियो पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की नजरों से गुजरा, तो वे खुद को इसकी सराहना करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि ' मैं चाहता हूं कि भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा सराहना मिले। फॉर्मूले याद रखने का यह कितना शानदार और प्रभावी तरीका है: बम बम भोले, सोना चांदी तोले।' शर्मा के इस पोस्ट ने न केवल वीडियो की रीच बढ़ाई, बल्कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में क्रिएटिव टीचिंग की जरूरत पर भी एक नई बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पर याद आए 'स्कूल वाले दिन'

हनी डोजर के इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने लायक हैं।  कई लोगों ने लिखा कि काश उनके स्कूल में भी कोई ऐसा टीचर होता, तो आज वे गणित में फेल न होते। वहीं कई का मानना है कि रटने के बजाय अगर विजुअल और मजेदार तरीकों से पढ़ाया जाए, तो कठिन से कठिन विषय भी आसान हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें - Asha Bhosle White Saree: बॉलीवुड की रंगीन दुनिया, फिर भी सफेद साड़ी... आशा भोसले ने बताया था क्यों हमेशा पहनती थीं सफेद साड़ी

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 13 April 2026 at 13:22 IST