अपडेटेड 21 August 2025 at 14:56 IST
VIRAL: घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने लगा लड़का, तभी पीछे फटा ज्वालामुखी, नजारा देख हैरान रह गए लोग; VIDEO
Viral Video: ग्वाटेमाला में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते समय प्रकृति का एक अनोखा नजारा देखा, जिसने इस पल को और भी रोमांटिक बना दिया। यह पल दोनों के लिए एक यादगार लम्हा होगा।
Viral Video: हर कोई अपने प्यार के इजहार वाले पल को खास और यादगार बनाना चाहता है। अपने दिल के हाल को बयां करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके भी अपनाते हैं। अनोखे प्रपोजल के वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां एक लड़का पहाड़ों पर बड़े रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। तभी उनके पीछे कुछ ऐसा हो जाता है, जिस देख लोग हैरान रह जाते हैं।
ये अनोखा पल ग्वाटेमाला का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा कपल जस्टिन ली और उनकी प्रेमिका मॉर्गन है। उन्होंने जिंदगी के खास पल को और स्पेशल बनाने के लिए ग्वाटेमाला की खूबसूरत पहाड़ियों को चुना।
प्रपोजल का अनोखा मोमेंट
वायरल वीडियो में लड़की और लड़का दोनों पहाड़ की चोटी पर खड़े हैं। लड़का घुटने पर बैठकर लड़की को प्रपोज करता है। वो लड़की पहनाता है। इसके बाद बैकग्राउंड में जो होता है, वो उनका ये खास पल और रोमांटिक बन जाता है। ठीक उसी समय पास में मौजूद फुएगो ज्वालामुखी में अचानक फटता है। आसमान में लावा और धुएं का गुबार उठने लगता है और पूरा सीन काफी रोमांटिक हो जाता है।
वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है। हालांकि इसे दोबारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है। मॉर्गन ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर किया और लिखा, “जो नहीं जानते, मैं उन्हें बता दूं कि मेरे लंबे समय से साथी रहे @jleenumbers ने मुझे ग्वाटेमाला के अकातेनांगो ज्वालामुखी पर प्रपोज किया था। आप पीछे जो विस्फोट देख रहे हैं, वह फुएगो ज्वालामुखी है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुभव उनके लिए किसी सपने जैसा है।
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शंस
वायरल वीडियो पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शंस आए। एक यूजर ने कहा, "यह किसी फैंटेसी किताब से निकला सीन लग रहा है।” दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसा लगता है जैसे ज्वालामुखी भी आपकी खुशी में शामिल होना चाहता था।” एक और यूजर ने कहा, "कितना सुंदर और परफेक्ट है ये।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 August 2025 at 14:56 IST