अपडेटेड 12 August 2025 at 21:13 IST
Viral Video: जब ढोल की थाप पर अतरंगी अंदाज में थिरका दूल्हा, दुल्हन ने निकाल ली चप्पल; फिर जो हुआ...
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हे ने ऐसा डांस किया कि दुल्हन को चप्पल तक उतारनी पड़ गई। फिर जो हुआ वो वायरल हो रहा है।
Bride-Groom Video Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां कुछ लोगों का दिन बना देते हैं तो वहीं कुछ अंतरंगी अंदाज से लोटपोट हो जाने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें दूल्हे ने ऐसा डांस किया कि दुल्हन को चप्पल तक उतारनी पड़ गई। फिर जो हुआ उसे देख आप अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाएंगे।
वायरल हो रहा वीडियो शादी समारोह का है। इसमें दूल्हा अपनी शादी को लेकर इस कदर खुश है कि वो ढोल की थाप पर थिरकता नजर आ रहा है। जिंदगी के स्पेशल दिन पर वो दुनिया जमाने की फिक्र किए बिना अपने अंदाज में नाचते-नाचते अपनी दुल्हनिया की तरफ बढ़ता है। इस दौरान दूल्हे को सिर्फ अपना हमसफर दिखाई देता है। दूल्हे की एक्साइटमेंट देख लग रहा है मानो वो इस पल का जमाने से इंतजार कर रहा हो। ऐसे में वो इस दिन के हर लम्हे को जीने में मशरूफ है।
जब दुल्हन ने निकाल ली चप्पल…
वो ढोल की बीट पर थिरकते हुए दुल्हन के पास जाता है और इशारे में उसे ज्वाइन करने को कहता है। ये दुल्हन भारतीय नहीं बल्कि अफ्रीकी है। अफ्रीकी दुल्हन भी उसे ज्वाइन कर लेती है। लेकिन ढोल की फास्ट बीट पर दुल्हन को अपने स्टेप मैच करने में परेशानी होने लगती है। इस पर दुल्हन रुककर अपनी चप्पल उतार देती है।
दुल्हन का जोश देख हर कोई रह गया सन्न
चप्पल उतारने के बाद दुल्हन का ऐसा डांस करती है कि हर कोई बस देखता ही रख जाता है। दुल्हन पूरे जोश के साथ अपने दूल्हे संग थिरकती है। वो ऐसी कमर हिलाती है कि मौके पर मौजूद बाराती उस पर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पाते। इस वीडियो ने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया है।
वायरल वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक खूबसूरत, आकर्षक अफ़्रीकी दुल्हन ने एक भारतीय दूल्हे से शादी की। अंत तक देखें!' वीडियो को बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'जब उसने चप्पल निकाली, इसके बाद गेम ओवर हो गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब वो आपकी एनर्जी मैच कर ले।' एक और यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से उसने अपनी चप्पल निकाली, मजा आ गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उनकी एनर्जी मैच कर रही है।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 August 2025 at 21:13 IST