अपडेटेड 29 May 2025 at 14:57 IST

Viral Video: ग्रैंड एंट्री में पड़ी खलल तो गुस्से से झल्ला उठी दुल्हन, आव देखा न ताव और DJ वाले पर बरस पड़ी, फिर...

इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन उस वक्त झल्ला उठी जब उसकी ग्रैंड एंट्री में खलल पड़ गई। इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Dulhan Ka Video Viral: शादी का दिन आजकल के युवाओं के लिए बेहद खास होता है। दूल्हा और दुल्हन अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। पूरी तैयारी के बावजूद जब कुछ गड़बड़ हो जाए तो उनका पारा हाई हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला।

अपने वेडिंग डे को खास बनाने के लिए दुल्हन ने अपनी ग्रैंड एंट्री के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन एंट्री के वक्त डीजे वाले की गलती पर दुल्हन झल्ला उठी। इसके बाद के नजारे पर हर किसी की निगाहें टिक गईं। क्या है पूरा माजरा, चलिए बताते हैं।

क्यों गुस्से से झल्ला उठी दुल्हन?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल जोड़े में तैयार दुल्हन एंट्री लेती है। एंट्री के वक्त दुल्हन का चुना हुआ गाना बजना होता है। शायद अपनी वेडिंग डे को यादगार बनाने के लिए दुल्हन ने इस चुने गाने पर खूब रिहर्सल भी कर रखी थी। ऐसे में वो जैसे ही अपने सगे-संबंधियों के साथ स्टेज की तरफ पहुंचीं तो डीजे वाले ने कोई और धुन बजा दी। ये देखते ही दुल्हन गुस्से से झल्ला उठी। उसने आव देखा न ताव और डीजे वाले पर बरस पड़ी।

एंट्री में पड़ी खलल से परेशान हुई दुल्हन

वीडियो में दुल्हन को कहते सुना जा सकता है कि गाना बदल दिया गया है। पूरी तैयारी के बावजूद इस तरह की गलती होने से दुल्हन के चेहरे पर निराशा के साथ-साथ गुस्सा साफ देखा जा सकता है। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग ठिठियाने लगते हैं। इतना ही नहीं, दुल्हन के आस-पास खड़े करीबी 'देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार' बज रहे गाने पर ही डांस करने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर दुल्हन के चेहरे का रंग उड़ जाता है। शादी में परफेक्ट एंट्री में पड़ी खलल से परेशान दुल्हन को छोड़ बाकी सभी ने इस पल को मजेदार बना दिया।

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। लोग दुल्हन के रिएक्शन और डीजे की गलती पर खूब मजे ले रहे हैं।

इससे पहले शादी से ये सीन हुआ था वायरल

ये पहली बार नहीं है जब शादी से ऐसा कोई वीडियो सामने आया है। इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें देखा गया कि मंडप में दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं। पंडित जी रस्म पूरी करवाने में व्यस्त हैं। लेकिन दुल्हन इस दौरान गहरी नींद में है और मौके पर क्या चल रहा है इसका होश ही नहीं है। ये पूरा मोमेंट कैमरामैन कैप्चर कर रहा है। लेकिन जब दुल्हन को कैप्चर करने की बारी आती है तो अलग ही नजारा देखने को मिलता है। मंडप में चलती रस्मों के बीच दुल्हन घोड़े बेचकर सो जाती है। वहीं बगल में बैठा दूल्हा अपनी दुल्हनिया को बड़े ही प्यार से जगाता है। जब दुल्हन की नींद टूटती है तो अचानक गिरने वाली होती है, तभी दूल्हा उसे थाम लेता है। दूल्हे के इस भाव ने हर किसी का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: जब चलती ट्रेन में दादा जी ने पत्नी को लगाई नेल पॉलिश, खूबसूरत मोमेंट पर दिल हारे नेटिजंस; 72 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज- VIDEO
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 May 2025 at 14:57 IST