Viral Video: राजस्थानी ड्रेस में छोटी सी बच्ची ने किया धमाकेदार डांस; क्यूटनेस देख दिल हार बैठे लोग

इंटरनेट पर एक क्यूट सी बच्ची का राजपुताना पहनावा और उसी अंदाज में डांस करना देखने वालों का दिल जीत रहा है। 

Follow :  
×

Share


PC: rajasthani.songs/Instagram | Image: self

Viral Video: देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की परंपरा (Rajasthani Tradition) लोगों को खूब प्रवाभित करती है। वहां के खाने की चीजों से लेकर बड़ी-बड़ी हवेलियां (Palaces), परंपरागत शौक (Traditional Hobby) और खासकर वहां का राजपुताना स्टाइल (Rajputana Style) लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इन दिनों वहां की परंपरा को दर्शाने वाला एक क्यूट 'बाई सा' का वीडियो (Cute Girl Viral Video) इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे बहुत प्यार मिल रहा है। 

यूं तो आए दिन इंटरनेट पर कुछ न कुछ सुर्खियां बटोरता रहता हैं लेकिन अब एक क्यूट सी बच्ची का राजपुताना पहनावा और उसी अंदाज में डांस करना देखने वालों का दिल जीत रहा है। 

यह भी पढ़ें: कपल ने मेट्रो में परफेक्ट सेल्फी लेने का किया अथक प्रयास; वायरल वीडियो को जमकर मिल रहा प्यार

मौजूदा वक्त में भी अपनी जड़ों से जुड़े लोग संस्कृति को प्रमोट करते दिखते हैं। इसके लिए लोग सोशल मीडिया (Social Media) का सहारा लेते हैं। हालांकि कुछ चीजें लोगों को भा जाती है और वायरल हो जाती हैं। इसी बीच राजस्थानी पहनावे में एक क्यूट सी बच्ची का वीडियो लोगों को आकर्षित कर रहा है। राजस्थानी गाने पर बच्ची के डांस को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस बात का सबूत वीडियो को मिल रहा बेशुमार प्यार है। आप भी जरूर देखिए वीडियो... 

वायरल वीडियो को राजस्थानी सॉन्ग्स (Rajasthani Songs) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। जिसमें बच्ची मुनासिब पोशाक (Traditional Dress) में सांस्कृतिक लुक (Traditional Look) के साथ काफी प्यार बटोर रही है। खासकर राजस्थानी लोग संस्कृति के मान को बरकरार रखने के लिए बच्ची का शुक्रिया अदा भी कर रहे हैं। आपको कैसा लगा ये वीडियो बताना मत भूलिएगा। 

वहीं इससे पहले एक दूसरी वीडियो में बच्ची का केसरिया डांस लोगों ने खूब पसंद किया था जिसे जमकर प्यार मिला। क्यूट सी लड़की ने आलिया भट्ट के केसरिया सॉन्ग को हूबहू रिक्रिएट किया था। जिस पर लोगों ने जमकर कमेट्स किए और बच्ची के टैलेंट की तारीफ की थी। 

यह भी पढ़ें: Viral Video: Alia Bhatt के गाने 'केसरिया' पर बच्ची ने किया ऐसा डांस, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

यह भी पढ़ें:  सड़क किनारे फल बेचने को मजबूर बुजुर्ग महिला; वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 December 2022 at 11:16 IST