अपडेटेड 21 February 2026 at 19:25 IST

VIRAL VIDEO: बिटिया को सलाम... लिफ्ट में फंसी 2 बच्चियां तो नाबालिग लड़की ने जान पर खेलकर यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई दिलेरी

Brave Girl Video: लिफ्ट में फंसे 2 मासूम बच्चों को बचाने के लिए एक छोटी लड़की ने वो कर दिखाया जो शायद कोई बड़ा इंसान भी नहीं कर पाता। अपनी जान की परवाह किए बिना छोटी लड़की काफी देर तक लिफ्ट का दरवाजा खोले रखती है, वो अपनी पूरी ताकत लगाकर लिफ्ट के बीच में टांग अड़ाए फंसी रहती है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो

Follow :  
×

Share


छोटी लड़की ने लिफ्ट में फंसे 2 मासूम बच्चों को बचाया | Image: X/@gharkekalesh

Brave Girl Saves Children Video: सोशल मीडिया पर लिफ्ट में फंसे बच्चों वाली एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दिल छू लेने वाली इस वीडियो में एक छोटी लड़की ने अपनी हिम्मत और समझदारी से लिफ्ट में फंसे 2 मासूम बच्चों की जान बचा ली। 

वीडियो में देखा जा रहा है कि, बच्चे लिफ्ट में जाने की कोशिश कर रहे हैं। 2 छोटे बच्चे पहले ही लिफ्ट के अंदर चले जाते हैं। लेकिन लड़की बाहर खड़ी लिफ्ट को पैर से रोककर लोगों को मदद के लिए बुलाती है। इतने कोई बड़ा वहां नहीं पहुंचा इतने बच्ची लिफ्ट के दोनों दरवाजों के बीच खड़ी रही, ताकी लिफ्ट का दरवाजा बंद न हो जाए, क्योंकि लिफ्ट में चढ़े दोनों बच्चे बहुत ही छोटे थे। देखते ही देखते लिफ्ट बंद होने लगी, लेकिन बच्ची ने अपनी जान की परवाह किए बिना लिफ्ट के दोनों दरवाजों के बीच दीवार बनकर खड़ी रही।

लड़की ने दिखाई सूझबूझ और ताकत

घबराने के बजाय लड़की ने तुरंत एक्शन लिया और लिफ्ट की बीच अपनी टांग अड़ा ली, ताकि लिफ्ट बंद न होने पाए। लड़की ने काफी देर तक अपनी पूरी ताकत लगाकर दरवाजा रोके रखा और साथ ही आवाज लगाकर परिजनों को बुलाया। इसके बाद कुछ बड़े लोग वहां दौड़कर पहुंचते हैं। 

दो छोटे बच्चों को लिफ्ट में फंसने से बचाया 

जिसके बाद लड़की को लिफ्ट का दरवाजा पकड़ने में मदद मिलती है। इसके बाद भी बच्ची पीछे नहीं हटती बल्कि आगे आकर खुद बारी-बारी दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालती है। जैसे ही सभी बच्चे बाहर आ गए तो तब जाकर लिफ्ट को छोड़ा गया। पूरी घटना कुछ ही देर की थी, लेकिन लड़की की बहादुरी ने बड़ा हादसा टाल दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने लड़की की बहादुरी की काफी तारीफ की। लोग कमेंट में लिख रहे हैं- 'बहादुर बच्ची', 'फरिश्ता', 'सुपरहीरो जैसी हिम्मत'। कई यूजर्स ने इसे 'दुर्गा जैसी रक्षा' भी कहा। दूसरी ओर वीडियो देख बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। 

लिफ्ट के सेफ्टी फीचर्स पर उठे सवाल 

बच्चों को अकेले लिफ्ट इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए। साथ ही ऐसी घटना से निपटने के लिए बेहतर सेफ्टी फीचर्स होने चाहिए। अगर लिफ्ट का दरवाजा खुला रखने के लिए बीच में हाथ से रोका जा रहा है तो लिफ्ट का दरवाजा रुक जाना चाहिए, लेकिन इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि इतनी कोशिश करने के बाद भी लगातार लिफ्ट का गेट बार बार बंद हो रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि लिफ्ट में बेहतर सुरक्षा सेफ्टी फीचर्स नहीं है।  

यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट से ली गई है। रिपब्लिक भारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।  

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल इन लाइन पर सुबह 3.30 बजे से चलेगी मेट्रो, जानिए क्यों

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 19:25 IST