अपडेटेड 27 April 2025 at 14:28 IST

Viral Video: मेहंदी लगा के रखना... गाने पर लड़की ने किया धमाकेदार डांस, अदाओं ने उड़ाए होश; एक्सप्रेशन ने जीता दिल

Viral Video: मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना... गाने पर एक लड़की का डांस इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना... ये गाना तो आपने हजारों दफा सुना होगा। ये पॉपुलर गाना आप में से कई लोगों का फेवरेट भी होगा। इसी गाने पर एक लड़की का डांस इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। लड़की के मूव्स और एक्प्रेशन देखने के बाद उस पर से आपकी नजरें ही नहीं हट पाएंगी। ग्रीन कलर के सूट में लड़की हर किसी का दिल जीत रही है।

इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ग्रीन कलर का सूट पहने हुए है। इसमें वो किसी फंक्शन में दिखाई दे रही है। इसी दौरान वहां शाहरुख खान और काजोल की फिल्म DDLJ का गाना बजता है जिस पर वो थिरकती नजर आ रही हैं।

लड़की की अदाओं ने उड़ाए होश

वीडियो में ग्रीन कलर के सूट में एक लड़की इस गाने को एन्जॉय करते हुए नाच रही है। उनके साथ लहंगे में एक और लड़की कंपनी देती दिखाई दे रही है। हालांकि, हर किसी की नजर ग्रीन सूट वाली लड़की पर टिक गई। ऐसा हो भी क्यों न... लड़की के डांस मूव्स, स्टेप्स और एक्सप्रेशंस इतने कमाल हैं कि आपको अपनी नजरें हटाने चाहें, तो भी नहीं हटा पाएंगे। डांस के साथ-साथ लड़की गाने के हर बोल गा रही है। इसी के साथ उसके चेहरे पर बरकरार स्माइल बेहद प्यारी लग रही है। लड़की ने गाने के हर स्टेप्स को तो बखूबी निभाया है ही, साथ ही गाने के मुताबिक ही ड्रेस भी पहन रखा है। कुल मिलाकर लड़की के इस वीडियो को आप रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो जाएंगे।

कातिलाना डांस मूव्स देख क्या बोले लोग?

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसमें लड़की का नाम हिमानी बताया जा रहा है। करीब 39 सेकंड की इस छोटी सी वीडियो को सैंकड़ों बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर लाइक्स की बौछार है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इस ड्रेस में आप प्यारी लग रही है। ये ड्रेस आप पर प्यारी लग रही है। मैं बहुत कंफ्यूज हूं। परफॉर्मेंस अच्छी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही शानदार डांस है।' एक और यूजर ने लिखा, 'डांस और एक्प्रेशन लाजवाब है।'

DDLJ के इस गाने को लता-उदित ने दी आवाज

1995 में रिलीज हुई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) फिल्म के फेमस गाने 'मेहंदी लगा के रखना' को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी। यह गाने की लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखी थी। वहीं म्यूजिक जतिन-ललित ने दिया था। इस गाने के अंदर काजोल की मेहंदी का सीन फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें: 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करते-करते इस एक्ट्रेस की मेंटल हेल्थ हुई खराब, बोलीं- बुरे सपने आने लगे...
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 April 2025 at 14:28 IST