VIDEO: 71 साल की उम्र और शानदार सुर...जब रिटायर्ड टीचर ने अपनी आवाज में 'धुरंधर' के गाने से बांधा समां, सोशल मीडिया पर हो रहा VIRAL

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक रिटायर्ड टीचर के जादुई अंदाज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उम्र को महज एक आंकड़ा साबित करते हुए, इस पूर्व शिक्षक ने अपनी सुरीली आवाज और जबरदस्त जोश से लोगों का दिल जीत लिया है।

Follow :  
×

Share


VIRAL VIDEO | Image: Instagram

Viral Video : सोशल मीडिया पर अभी हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक रिटायर्ड टीचर ने अपनी आवाज और सादगी से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' का एक मशहूर गाना इतने जोश और सुर के साथ गाया है कि लोग इस वीडियो को बार-बार 'लूप' पर देख रहे हैं।

रिटायर्ड टीचर ने गाया धुरंधर का गाना 

अक्सर हम यह मान लेते हैं कि रिटायरमेंट के बाद जीवन की रफ्तार धीमी हो जाती है, लेकिन इस वीडियो ने उस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग शिक्षक अपने रूम में  फिल्म 'धुरंधर' का गाना गा रहे हैं। उनकी आवाज में वो ठहराव और गहराई है, जो केवल सालों के अनुभव और रियाज से आती है। बिना किसी ताम-झाम या महंगे म्यूजिक सिस्टम के, उन्होंने जिस सादगी से सुर पकड़े, उसने लोगों की पुरानी यादें ताजा कर दीं। लोग कह रहे हैं एकदम रॉ और बिना किसी ऑटोट्यून के इतना अच्छा गाना।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 

उम्र सिर्फ एक नंबर है, और इन टीचर साहब ने इसे साबित कर दिखाया। उनके चेहरे के भाव और गाने का अंदाज किसी मंझे हुए कलाकार से कम नहीं है।वीडियो में कोई ऑटो-ट्यून नहीं है, कोई एडिटिंग नहीं है। बस एक शुद्ध आवाज है जो सीधे दिल को छूती है। एक शिक्षक को इस रूप में देखना लोगों को बहुत प्रेरित कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने न केवल पढ़ाना सिखाया, बल्कि जीवन को खुलकर जीना भी सिखा रहे हैं।

यूजर्स को काफी पसंद आ रहा वीडियो

एक यूजर ने लिखा, "सर, आपकी आवाज में जो सुकून है, वो आज के सिंगर्स में नहीं मिलता है।  वहीं एक अन्य व्यक्ति ने चुटकी लेते हुए कहा, लगता है स्कूल के दिनों में भी सर बच्चों को अपनी गायकी से ही अनुशासित रखते होंगे। ज्यादातर लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने रिटायरमेंट को एक अंत नहीं, बल्कि अपनी पसंद के काम को करने की एक नई शुरुआत के रूप में लिया है।

ये भी पढ़ें - Property Rate: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे निवेश करने वालों की होगी बल्ले-बल्ले, इन 5 इलाकों में प्रॉपर्टी के दोगुने बढ़ सकते है दाम

 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 16 April 2026 at 12:33 IST