अपडेटेड 17 December 2022 at 21:07 IST

Viral Video: 'मेरा दिल ये पुकारे...' गाने पर देसी अंकल ने पाकिस्तानी लड़की आयशा की तरह किया डांस, लोगों ने कहा - 'वाह चचा'

मेरा दिल ये पुकारे आजा...' (Mera Dil ye Pukare Aaja) गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Follow :  
×

Share


| Image: self

 आयशा नाम की एक पाकिस्तानी लड़की का शादी में डांस करते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद मेरा दिल ये पुकारे आजा...' (Mera Dil ye Pukare Aaja) गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लता मंगेशकर का 'मेरा दिल ये पुकारे' का रीमिक्स वर्जन सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों पर वायरल हो रहा है।  


इस बीच इस वायरल गाने पर एक डांस ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित किया।  एक बुजुर्ग भारतीय व्यक्ति के वायरल डांस  ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा है। आपको इसे देखने से बिल्कुल चूकना नहीं चाहिए। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @just.hasley.things नाम के यूजर ने शेयर किया है और इसे 23,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।  

अब वायरल वीडियो में एक आदमी को एक शादी में ट्रेंडिंग 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर पूरी शान और आकर्षण के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। उनकी ऊर्जा ने लाखों लोगों को आकर्षित किया। लोगों को ये डांस काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि वो आयशा के डांस मूव्स को कॉपी कर रहे हैं। वीडियो में आप खुद उन्हें बार-बार थिरकते हुए देख सकते हैं।वीडियो कैप्शन मे लिखा है कि "अरे चाचा"  

 

अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग चाचा का डांस देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वह मजेदार कमेंट्स के जरिए वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘अब चाचा का कुर्ता भी नीलामी पर रखा जाएगा’, तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘चाचा क्या मस्त वाइब कर रहे हैं’। साथ ही, बाकी लोगों ने लिखा कि ‘चाचा को ऐसे इंजॉय करते देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा’। 


बता दें कि पाकिस्तान की एक लड़की आयशा (Pakistani Viral Girl Ayesha) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी दोस्त की शादी में 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' (Mera Dil ye Pukare Aaja) गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।  

 

Published By : Chandani sahu

पब्लिश्ड 17 December 2022 at 21:07 IST