अपडेटेड 24 December 2025 at 20:43 IST

DELHI METRO VIRAL: एक दूसरे के बाल पकड़े, दे दनादन थप्पड़ बरसाए, दो लड़कियों के बीच गुत्थमगुत्था; लोग बनाते रहे VIDEO

दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों के बीच जोरदार झगड़े का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींचती हैं और थप्पड़ मारती हैं। देखें वीडियो

Follow :  
×

Share


दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों की भिड़ंत | Image: @srishtiibhola.

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में झगड़े के वीडियो आये दिनों वायरल होते हैं, ऐसे में दिल्ली मेट्रो का नाम आते ही अक्सर लोगों के दिमाग में हंगामा और विवाद की तस्वीर उभर आती है। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो के अंदर 2 लड़कियों के बीच जोरदार झगड़ा देखने को मिल रहा है। वीडियो में जिस तरह से दोनों लड़कियां एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं, उसे देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं। ये वीडियो जनरल कोच का था इस बार  लेडीज कोच नहीं था। खचाखच भरी मेट्रो में लोगों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन दोनों लड़कियां कम नहीं थी, एक दूसरे के बाल खींच खींचकर दोनों एक दूसरे को थप्पड़ मार रही थीं।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो का एक कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। लोग अपने-अपने सफर में व्यस्त हैं, तभी अचानक दो लड़कियों के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है। कुछ ही सेकंड में यह बहस हाथापाई में बदल जाती है। दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती हैं और थप्पड़ मारने लगती हैं।

बीच-बचाव करने पहुंचे लोग 

आसपास मौजूद लोग उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं। कुछ यात्री बीच-बचाव में आगे आते हैं, लेकिन दोनों इतनी गुस्से में होती हैं कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं दिखतीं। काफी मशक्कत के बाद कुछ लोग हालात को संभालने की कोशिश करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह का झगड़ा सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में मारपीट और विवाद के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कभी किसी बात पर बहस इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच जाती है।

दिल्ली मेट्रो में वीडियो बनाने पर लगी है रोक

दिल्ली मेट्रो ने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां लड़कियां, लड़के, अंकल-आंटी या फिर ग्रुप के ग्रुप आपस में भिड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने दिल्ली मेट्रो को गलत गतिविधियों का अड्डा भी बना लिया है। कई बार अशोभनीय व्यवहार और अनुचित हरकतों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं, तो कुछ लोग जानबूझकर वायरल होने के लिए अजीब वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। इन्हीं सब वीडियो के बाद अब दिल्ली मेट्रो को अनाउंसमेंट करना पड़ता है कि, मेट्रो में वीडिया बनाना मना है।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: दिल्ली में बनेंगे 13 नए मेट्रो स्टेशन, कैबिनेट की हरी झंडी

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 24 December 2025 at 20:43 IST