अपडेटेड 27 August 2025 at 18:23 IST
VIRAL VIDEO: मसाज या मौत से खेल? सुंदर महिला ने हाथी से करवाया ये काम तो वीडियो हो गया VIRAL
Viral Video: आप इस वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक महिला जमीन पर पेट के बल पर लेटी हुई है और एक हाथी से अपने पीठ की मसाज करा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। यह वीडियो एक महिला का है जो हाथी के पैर से बॉडी मसाज ले रही होती है। सुनकर अजीब लग सकता है, लेकिन वीडियो में जो कुछ कैद हुआ है वो वाकई हैरान कर देने वाला है।
वीडियो देखकर आप भी कहेंगे हे भगवान...
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जमीन पर पीठ के बल लेटी हुई है और उसके ऊपर एक भारी भरकम हाथी खड़ा है। हाथी बहुत ही सावधानी से अपने भारी-भरकम पैर से महिला की पीठ पर हल्का-हल्का दबाव डाल रहा है। महिला पूरी तरह रिलैक्स मूड में दिखाई देती है, जैसे किसी स्पा में आराम कर रही हो। लेकिन यह नेचुरल स्पा कब खतरनाक साबित हो सकता है। कोई नहीं जान सकता है।
कुछ सेकंड बाद हाथी थोड़ा असंतुलित होता है, और ऐसा लगता है जैसे उसका पैर महिला के शरीर पर पूरी ताकत से पड़ने ही वाला है। वहां खड़े लोग भी एक पल के लिए घबरा जाते हैं, लेकिन हाथी फिर से बैलेंस बनाता है और महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों को यह बेहद अनोखा लगा, तो वहीं कई यूजर्स ने इसे जानलेवा हरकत बताया। एक यूजर ने लिखा, ये मसाज नहीं, मौत से खेलने जैसा है। वहीं किसी और ने कहा, हाथी जितना समझदार है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Keratin Hair: झाड़ू और कांटे जैसे हो गए हैं बाल तो अपने शेम्पू में मिलाएं ये एक चीज, Keratin कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत
इस वीडियो तो @talkingmona नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि इंटरनेट पर कुछ भी वायरल हो सकता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 27 August 2025 at 18:23 IST