VIRAL VIDEO: लूंगी वाला शख्स मस्ती में क्रास करने जा रहा था टोल बैरियर, तभी लड़की ने गिरा दिया गेट, फिर जो हुआ वो देखकर छूट जाएगी हंसी
तमिलनाडु के कुड्डालोर-चिदंबरम मार्ग पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। वाहनों के लिए बने लेन से गुजर रहे एक व्यक्ति के सिर पर अचानक ऑटोमैटिक टोल बैरियर गिर गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
सोशल मीडिया पर आए दिन चौकाने वाले और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के पास से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है।
अचानक नीचे आया टोल बैरियर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स टोल प्लाजा की लेन से पैदल गुजर रहा था। उसी दौरान लेन में एक बस भी आ रही थी। जैसे ही शख्स बूम बैरियर के ठीक नीचे पहुंचा, बैरियर अचानक तेजी से नीचे गिर गया। बैरियर सीधा उस व्यक्ति के सिर और गर्दन के ऊपरी हिस्से पर जा लगा।
जोरदार टक्कर से जमीन पर गिरा शख्स
टोल बैरियर का प्रहार इतना तेज था कि पैदल चल रहा व्यक्ति अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर पीछे की ओर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि पीछे आ रही बस सही समय पर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर होते ही वायरल हो गया। यूजर्स इस वीडियो को देखकर सुरक्षा व्यवस्था और टोल कर्मचारियों की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इंटरनेट यूजर्स इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पैदल यात्रियों को टोल लेन से गुजरते समय सतर्क रहना चाहिए। वहीं, कई लोगों ने ऑटोमैटिक टोल बैरियर के सेंसर्स की जांच और रखरखाव पर सवाल खड़े किए हैं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों। वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 13 October 2026 at 20:35 IST