Memes: '4 मई दीदी गई...', चुनाव नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़, 'पंचायत' और 'धुरंधर' के मीम्स से लोगों ने लिए TMC के मजे

Viral Memes: पश्चिम बंगाल समेत पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। लोग फनी मीम्स शेयर कर खूब मजे करते नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Viral Memes on Assembly Election Result | Image: X

Viral Memes on Assembly Election Results 2026: पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजर टिकी हैं। इन राज्यों में इस बार बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही हलचल बनी हुई है। इंटरनेट पर इस वक्त चुनाव नतीजों को लेकर मीम्स की बाढ़ आई हुई है।

इस बार पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी का किला ढहता नजर आ रहा है। वहीं, पहली बार बंगाल में 'कमल' खिलने जा रहा है। केरल और तमिलनाडु में भी सत्ता परिवर्तन हो रहा है। इन चुनाव नतीजों को लेकर लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। कोई TMC की हार पर मीम्स बना रहा है, तो कोई पांच में से चार राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर भी कई लोग मजे लेते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने शेयर किए मजेदार मीम्स

कोई 'पंचायत' वेब सीरीज के सीन को शेयर कर बीजेपी की जीत को एंजॉय कर रहे हैं।

वहीं, कुछ यूजर्स ने 'धुरंधर' फिल्म में अक्षय खन्ना की उस चर्चित वॉक का भी सीन शेयर कर मीम्स बनाए।

एक वीडियो में बड़े अनोखे तरीके से बंगाल चुनाव के नतीजों का हाल दिखाया गया है।

पांचों राज्य के नतीजों का ताजा हाल…

पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। फाल्टा में दोबारा मतदान 21 मई को होंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी 180 से भी ज्यादा सीटों पर लीड कर रही है, जबकि टीएमसी 100 के नीचे है। बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है।

बात असम की करें तो यहां भी बीजेपी का परफॉर्मेंस शानदार है। पार्टी अकेले 90 के आसपास सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस महज 24 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु की राजनीति में नया इतिहास लिखा जा चुका है। 234 सीटों वाली विधानसभा में थलपति विजय की पार्टी रुझानों में 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) 100 सीटों के पार हो चुकी है। केरल में भी इस बार सत्ता परिवर्तन हो रहा है। यहां लेफ्ट का किला ढह चुका है और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की वापसी होती नजर आ रही है। पुडुचेरी में दोबारा एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

यह भी पढ़ें: '99 हारें और सिलसिला जारी...', बंगाल समेत 4 राज्यों में कांग्रेस का बुरा हाल, BJP ने राहुल गांधी पर यूं कसा तंज

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 13:21 IST