Viral Trump Buffalo: बांग्लादेश का 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा ईद से पहले बिक गया, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश; जाने पूरी कहानी

बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप जैसे हेयरस्टाइल वाला भैंसा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जानकारी मिली है कि ईद-उल-अजहा से पहले इस भैंसे को बेच दिया गया है। जानें किसने इस भैंसे को खरीदा है और वायरल होने के पीछे क्या कहानी है? पूरी खबर पढ़ें।

Follow :  
×

Share


बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप जैसे हेयरस्टाइल वाला भैंसा सोशल मीडिया पर छाया | Image: X

Donald Trump Buffalo: बांग्लादेश का एक भैंसा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस भैंसे का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रखा गया है, क्योंकि इसका हेयरस्टाइल और लुक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से काफी मिलता-जुलता बताया जा रहा है। अब ईद-उल-अजहा से पहले ये चर्चित भैंसा बिक चुका है।

राबेया एग्रो फार्म के मालिक जियाउद्दीन मैरदा ने बताया कि यह चार साल का एल्बिनो नस्ल का भैंसा था। इसका रंग हल्का गुलाबी था और सिर पर अनोखे बाल थे, जो इसे दूसरे जानवरों से अलग बनाते थे। फार्म ढाका के पास नारायणगंज में है।

छोटे भाई ने रखा था भैंसे का नाम 'ट्रंप'

भैंसे के मालिक जियाउद्दीन मैरदा के मुताबिक, उन्होंने ये भैंसा करीब 10 महीने पहले राजशाही सिटी हाट से खरीदा था। जिसके बाद उनके छोटे भाई ने हेयरस्टाइल देखकर मजाक में इसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' रख दिया। इसके बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। देखते ही देखते कई लोग इसे देखने फार्म पर पहुंचने लगे।

700 किलो वजन पर हुई बिक्री

भैंसे के मालिक ने साफ किया कि नाम सिर्फ प्यार और मजाक के तौर पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि इंसानों और जानवरों की तुलना नहीं की जा सकती। इस भैंसे का वजन करीब 700 किलो है। इसे ओल्ड ढाका के व्यापारी मोहम्मद शोरोन को बेचा गया है। कीमत 550 टका प्रति किलो तय हुई और लाइव-वेट बेसिस पर सौदा हुआ।

बतादें मोहम्मद शोरोन ने इसे ईद-उल-अजहा की पारंपरिक कुर्बानी के लिए खरीदा है। फिलहाल नए मालिक ने भैंसे को दिखाने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी डिलीवरी नहीं हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इतना वायरल होने के बाद खरीदार अब इसे सार्वजनिक रूप से दिखाने से बच रहे हैं। भीड़ और परेशानी से बचने के लिए इसे छिपाकर रखा गया हो, ऐसा भी हो सकता है सकता है। ये  मामला दिखाता है कि सोशल मीडिया आजकल जानवरों को भी स्टार बना देता है। बांग्लादेश में ईद की तैयारी के बीच यह खबर काफी चर्चा में रही।  

यह भी पढ़ें: BREAKING: पंजाब निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 13:02 IST