VIRAL VIDEO: बच्चे को वॉकर पर बिठाकर पुचकार रही थी मां... तभी आया सांड; डर से महिला ने खो दिया होश, छोड़कर लगा लिया दरवाज और फिर...
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि, मां सांड के डर से बच्चे को वॉकर में छोड़कर घर के अंदर भाग जाती है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। आखिर इतने छोटे से बच्चे को खतरे में छोड़कर कैसे कोई मां भाग सकती है। जानें वीडियो देख क्या कह रहे लोग।
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि घर के बाहर एक मां अपने छोटे बच्चे के साथ बैठी हुई थी। बच्चा वॉकर में बैठा था। तभी गली में आवारा सांड आ जाता है। मां सांड को अपनी तरफ आता देखती है और तुरंत खुद को बचाने के लिए घर के अंदर चली जाती है, उसने अंदर से दरवाजा बंद किया और अंदर से दरवाजे की दरार से बाहर झांकती रही। लेकिन इस दौरान उसने बच्चे को बाहर ही छोड़ दिया। बच्चा अभी चलना-बोलना भी नहीं सीखा है। ये पूरा वाकया CCTV कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो के शुरुआती सेकंड्स में मां और बच्चा शांति से बाहर बैठे नजर आते हैं। अचानक सांड गली से निकलकर घर की तरफ बढ़ता दिखता है। मां घबरा जाती है। बिना एक पल गंवाए वह अंदर दौड़ती है और दरवाजा बंद कर देती है। बच्चा वॉकर में बैठा-बैठा बाहर मासूमियत से देखता रहता है। जिसके बाद सांड कुछ देर घर के पास रुकता, उसके बाद गनीमत रही कि सांड बिना बच्चे को नुकसान पहुंचाए आगे चला जाता है। इसके बाद मां भी बाहर झांक कर देखती है कि सांड जा चुके है, इसके बाद मां बाहर आती है।
वीडियो देख क्या कह रहे लोग?
पूरा सीन सिर्फ कुछ सेकंड का है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स में बहस छिड़ गई। कई लोगों ने लिखा कि मां का यह फैसला देखकर हैरानी हुई। कुछ यूजर्स ने कहा कि मां का पहला रिएक्शन खुद को बचाने का था, जो स्वाभाविक भी हो सकता है। फिलहाल इस वीडियो की लोकेशन या मां-बच्चे की पहचान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आवारा पशु के हमलों से बढ़ रही समस्या
भारत के शहरों और गांवों में आवारा सांड, कुत्ते और आवारा जानवर दिखना आम बात है। आए दिनों ऐसी खबरें भी सामने आती है जिसमें आवारा पशु लोगों को निशाना बनाकर हमला कर देते हैं। ऐसे में मां ने कैसे अपने बच्चे को खतरे में बाहर छोड़ा ये सोचने पर मजबूर करता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ऐसी स्थिति में माता-पिता को अपने साथ अपने बच्चे की सुरक्षा का ध्यान भी रखना चाहिए। बच्चों को अकेला न छोड़ें, खासकर खुले में। यह घटना हमें याद दिलाती है कि पालतू या आवारा पशुओं के साथ रहते हुए सतर्क रहना जरूरी है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 April 2026 at 19:26 IST