अपडेटेड 30 July 2024 at 10:56 IST

Viral: आनंद महिंद्रा ‘डांसिंग कॉप’ के हुए मुरीद, वीडियो शेयर कर बोले- 'कोई भी काम बोरिंग नहीं...'

Viral Video: उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने डांसिंग कॉप का एक वीडियो शेयर करते हुए उसे मंडे मोटिवेशन बताया है।

Follow :  
×

Share


आनंद महिंद्रा | Image: Anand Mahindra

Viral Video: ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले ट्रैफिक पुलिस हर मौसम में डटकर अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाने की कोशिश करते हैं। अक्सर उन्हें देख लोगों को उनका काम बोरिंग और चैलेंजिंग लगता है। हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस का अलग ही अंदाज और एनर्जी देखने को मिल रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी आनंद महिंद्रा ने एक ऐसी चीज से लोगों को रूबरू कराया है जिसकी जानकारी होना 'जरूरी' है।

ट्रैफिक पुलिस को क्या आपने कभी डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करते देखा है? दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस अपने काम को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहा है। इस ट्रैफिक पुलिस के जवान को ‘डांसिंग कॉप’ के नाम से पहचाना जाता है। डांसिंग कॉप के इस अंदाज को आनंद महिंद्रा ने मंडे मोटिवेशन बताया है।

कोई भी काम बोरिंग नहीं होता…

दरअसल, इंदौर का ये ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में उन्हें बेहद ही दिलचस्प अंदाज में भारी ट्रैफिक को मैनेज करते देखा जा सकता है। उनके काम करने का ये अंदाज लोगों को आकर्षित करता है। साथ ही अपने काम को अनोखे तरीके से मजेदार बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। अब आनंद महिंद्रा को पुलिसकर्मी का काम करने का अंदाज इतना पसंद आ गया कि उन्होंने वीडियो ही शेयर कर डाला। महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा कि कोई भी काम बोरिंग नहीं होता, ये पुलिसकर्मी इस बात को साबित कर रहा है। उद्योगपति का ये मंडे मोटिवेशन पसंद किया जा रहा है। लगभग इस 4 मिनट की क्लिप को खूब देखा जा रहा है। वहीं कमेंट सेक्शन में भी लोग जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ट्रेडिंग चीजों से अवगत कराते हैं महिंद्रा

बता दें कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने इंफॉर्मेटिव कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी यूनिक और वायरल वीडियो शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें कई बार लोगों को नई तकनीकों और ट्रेडिंग चीजों से अवगत कराते देखा गया है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग आनंद महिंद्रा को फॉलो करते हैं। 

यह भी पढ़ें: जब जैसे मूड कर लेता हूं... 2 पत्नियों वाले अरमान कब किसके साथ होते हैं इंटीमेट? यूट्यूबर का खुलासा


 

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 30 July 2024 at 10:56 IST