अपडेटेड 21 September 2025 at 20:55 IST

VIDEO: लड़की को घर से भगाया फिर पुलिस की जीप पर चढ़कर किया 'रोमांस', लोगों ने शर्म से झुका लीं नजरें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक नाबालिग लड़को को घर से भगाकर लाए लड़के ने खूब हंगामा किया। यही नहीं, पुलिस की जीप पर चढ़कर लड़की के साथ इश्क लड़ाया और फिर पुलिस के साथ गाली-गलौच पर उतारू हो गया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: x

Viral Video: कोटा की सड़कों पर शुक्रवार की रात एक 'कपल' का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जिसे देख हर कोई दंग रह गया। यहां एक लडका-लड़की पुलिस की जीप पर चढ़कर करीब 20 मिनट तक हंगामा करते रहे। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं...

वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि एक ‘प्रेमी जोड़ा’ पुलिस की जीप पर चढ़कर हंगामा कर रहा है। पुलिस समझाती रही, लेकिन लड़का नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान जहां लड़के ने पुलिसकर्मियों को गालियां दी, तो वहीं लड़की रहम की भीख मांगती रही।

पुलिस को देख भागने लगे लड़का-लड़की

जानकारी के मुताबिक, रामपुरा थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी रोड पर पुलिस देर रात गश्त पर निकली। इस दौरान पुलिस की नजर सरोवर टॉकीज के पास खड़े लड़के-लड़की पर पड़ी। पुलिस को देखते ही दोनों नौ-दो ग्यारह होने की फिराक में थे, लेकिन पकड़े गए।

नशे में धुत्त लड़के ने गाड़ी पर चढ़कर किया हंगामा

पुलिस कपल को कड़ी मशक्कत कर पकड़ने के बाद जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी। लेकिन तभी नशे में धुत्त लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को साथ लेकर गाड़ी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। पुलिस के समझाने के बाद भी वो नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। वीडियो में लड़का सरेआम लड़की संग हरकत करते देखा गया। इस दौरान वो पुलिस के साथ गाली-गलौच भी करता रहा।

लड़की बोली- ये गलत नहीं, इसे छोड़ दो

वहीं दूसरी तरफ लड़की बार-बार चिल्लाती रही कि इसे छोड़ दो, यह गलत नहीं है। मैं मर जाऊंगी। पुलिस के नीचे उतरने की चेतावनी से डरी लड़की रोनी लगी और बोली कि मैं इसे नीचे लेकर आती हूं। वीडियो में बैलेंस बिगड़ने पर दोनों गाड़ी की छत पर ही गिरते दिखाई दिए।

नाबालिग लड़की को लेकर फरार था लड़का

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 22 साल का लड़का नशे में धुत्त था और 17 साल की नाबालिग लड़की को घर से भगाकर लाया था। लड़की का परिवार पहले ही नान्ता थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा चुका था।

लड़के के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, लड़के और लड़की की पहचान हो चुकी है। लड़के के खिलाफ पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर हंगामा करने और गाली-गलौच करने का केस दर्ज कर लिया गया है। इन दोनों के बारे में नान्ता थाने में सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: एज इज जस्ट ए नंबर! ऐश्वर्या राय के 'कजरा रे' गाने पर दादी ने लगाए ठुमके

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 20:55 IST