Video: ट्रेन छूट रही थी... महिला ने हाथ जोड़कर की विनती, आंखों में आंसू देख ड्राइवर ने लगाया वंदे भारत एक्सप्रेस पर ब्रेक; दिल छू लेगा वायरल वीडियो

Vande Bharat Viral Video: वंदे भारत ट्रेन छूटने वाली थी, ठीक तभी प्लेटफॉर्म पर पहुंची महिला ने हाथ जोड़े और विनती की। महिला की आंखों में आसू देख ट्रेन के ड्राइवर का दिल पिंगल गया और उसके ट्रेन रोक दी। ये इंसानियत भरा भावुक पल किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। देखिए वीडियो।

Follow :  
×

Share


वंदे भारत ट्रेन रुकी! महिला के हाथ जोड़ने और आंसू देखकर ड्राइवर ने दिखाई इंसानियत | Image: X/@izeennatrana

Vande Bharat Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चलती वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक रूक जाती है। दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी, ठीक उसी वक्त एक परिवार भागता हुआ प्लेटफॉर्म पर पहुंचा, परिवार की एक महिला भागते हुए ट्रेन के सामने हाथ जोड़ती है। महिला की सांस फूली हुई थी, परिवार के पास सामान भी था और आंखों में बेचैनी। लेकिन ट्रेन के पहिए घूम चुके थे। इतने में महिला भागते हुए अपने दोनों हाथ जोड़कर ट्रेन के ड्राइवर से गुहार लगाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला 'प्लीज... प्लीज' कहकर विनती कर रही हैं। जिसके बाद ट्रेन के पीछे बैठे लोको पायलट ने उन्हें देखा और ट्रेन को रोक दिया। परिवार से राहत की सांस ली और भाग कर ट्रेन की तरफ दौड़े। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग ये देख हैरान रह गए, सभी खुश भी थे। ये पूरा वाकया किसी ने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने दिखाई इंसानियत  

भारतीय रेलवे के इस ड्राइवर ने दिखा दिया कि कभी-कभी नियमों से भी ऊपर इंसानियत होती है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन सख्त समय-सारणी का पालन करती है, लेकिन इस घटना में ड्राइवर ने यात्री की मजबूरी को समझा। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं- 'रेलवे सिर्फ सफर नहीं, दिलों को जोड़ने का जरिया भी है।' कई लोगों ने ड्राइवर की तारीफ की, तो कुछ ने कहा कि समय की पाबंदी भी जरूरी है। लेकिन ज्यादातर लोगों इस वीडियो को देखकर पोसिटिव रिएक्शन ही दिया।

वीडियो में क्या है खास? 

वंदे भारत ट्रेनें देश को तेज और आरामदायक सफर दे रही हैं। ये ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और समय का बेहतर पालन करती हैं। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय रेलवे यात्री को सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि इंसान मानती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और समय-सारणी सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसी दुर्लभ स्थितियों में स्टेशन मास्टर या पायलट विवेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वीडियो याद दिलाता है कि छोटी-छोटी इंसानी हरकतें कितनी बड़ी हो सकती हैं। जब एक ड्राइवर की संवेदनशीलता हजारों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दे, तो समझिए भारतीय रेलवे न सिर्फ शहरों को जोड़ रही है, बल्कि दिलों को भी जोड़ती है। शायद इसी वजह से ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को देश ट्रेन के ड्राइवर की तारीफ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: BREAKING: महाराष्ट्र के जालना में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 April 2026 at 19:59 IST