अपडेटेड 22 March 2026 at 12:33 IST

VIRAL: नहीं देखी होगी 'दही हांडी' स्टाइल में ऐसी अनोखी वरमाला, दूसरों के कंधों पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन, फिर... VIDEO

Wedding Viral Video: शादी का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के दौरान अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। दूल्हा-दुल्हन दूसरों के कंधों पर चढ़ते हैं और फिर शुरू होता है खेल...

Follow :  
×

Share


वरमाला में दिखा अनोखा नजारा | Image: X

Viral news: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े तमाम वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें से कुछ सीधा दिल को छू जाते हैं, तो कुछ हंसाते-हंसाते लोटपोट भी कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक कपल की वरमाला के समय का वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि शादी में वरमाला की रस्म हो रही है या फिर दही हांडी की प्रतियोगिता?

शादी में वरमाला की रस्म चल रही होती है। रस्म के लिए मेहमान स्टेज पर मौजूद होते हैं। दूल्हा-दुल्हन हाथों में माला लेकर एक-दूसरे को पहनाने के लिए तैयार हैं। इसी दौरान अनोखा नजारा देखने को मिलता है।

दूसरे के कंधों पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन, फिर शुरू हुआ खेल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के लिए शादी में मौजूद लोग दूल्हा और दुल्हन दोनों को अपने कंधों पर उठा लेते हैं। लोग उन्हें कंधे पर उठाकर इतनी ऊंचाई तक ले जाते हैं कि नजारा दही-हांडी जैसा लगने लगता है। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग एक प्रतियोगिता जैसा माहौल बना देते हैं।

जैसे-जैसे ऊंचाई बढ़ती है तो यह थोड़ा जोखिम भरा भी लगने लगता है। अंत में दोनों एक-दूजे को वरमाला पहना देते हैं और रस्म पूरी होने पर दूल्हा-दुल्हन को धीरे-धीरे नीचे लाया जाता है। गनीमत की बात ये रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं होता। वरमाला की रस्म में अनोखा नजारा देख कई लोग हैरान हो गए, तो कुछ इस पर मजे लेते नजर आए।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 

X पर वायरल वीडियो को @Shunyta_007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "ये वरमाला है या दही हांडी...।" वीडियो को खबर लिखे जाने तक 66K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग के इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस भी आए।

लोग बोले- हम तो गिरने का इंतजार…

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर लिखता है, "एक से एक नौटंकी होती रहती है।" दूसरे ने कहा, "इससे अच्छा क्रेन ही मंगा लेते, अब शादियां कम ड्रामे ज्यादा हो रहे हैं।" अन्य यूजर ने कहा, "रस्मों में ऐसा मजाक नहीं करना चाहिए।" एक और यूजर ने कहा, "दही हांडी उत्सव की याद आ गई।" एक ने यह भी कहा, "मैं तो इनके गिरने का इंतजार कर रहा था।"

यह भी पढ़ें: जब बेटे ने अपनी मां को उनके ‘बचपन के प्यार’ से मिलवाया, रोने लगी महिला, बोली- मेरा हीरो… , VIDEO

 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 12:33 IST