'जमाने को अब तक नहीं है पता' गाने पर चचा ने बिखेरा जलवा, गमछे के साथ किया ऐसा धुआंधार डांस; देखते रह गए बाराती- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चचा के डांस का वीडिय वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनके स्टेप्स ने हर किसी को सरप्राइज कर दिया।

Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना शादी-ब्याह के पोस्ट होते हैं, जिनमें से कुछ धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। इन दिनों एक चचा का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो कंधे पर गमछा डालकर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने धमाकेदार स्टेप्स से युवाओं को भी पछाड़ दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में चचा देसी अंदाज में स्टेज पर आग लगा रहे हैं। वो बिना शर्म और झिझक के ऐसे ठुमके लगाते हैं कि हर कोई देखता ही रह जाता है। उनका कॉन्फिडेंस और मस्ती भरा अंदाज हर किसी को भा रहा है।

90s के गाने पर किया धमाकेदार डांस

90 के दशक के गाने 'जमाने को अब तक नहीं है पता' पर सादे कपड़े, गले में गमछा और चचा का फुल कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा है। यही नहीं, मौके पर मौजूद हर कोई टकटकी लगाए उनकी परफॉर्मेंस को एन्जॉय कर रहा है। क्या बच्चे और क्या बड़े उनके अंदाज ने सभी को मोहित कर दिया।

बाराती भी थिरकने पर हुए मजबूर

इतना ही नहीं, चचा ने अपने साथ-साथ बारातियों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। धीरे-धीरे लोग डांस फ्लोर पर जुटने लगे। हालांकि, चचा के डांस से किसी की निगाहें हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। 

चचा के देसी स्वैग के कायल हुए यूजर्स

वीडियो को @HajmolaTalks नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। चचा के देसी स्वैग के यूजर्स कायल हो गए। खास बात ये है कि इस वीडियो में कहीं भी दिखावा नहीं है। चचा समेत हर कोई पूरी तरह से मग्न हो कर डांस कर रहा है।

उम्र महज एक नंबर…

कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। वीडियो में चचा ने साबित कर दिया है कि उम्र वाकई एक नंबर से कुछ नहीं है। चचा का डांस न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि सीख भी देता है कि जिंदगी के हर पल में खुशी ढूंढ लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: अचानक पोल थामे जोर-जोर से हंसने लगी महिला, पास बैठे यात्री घबराए... अजीबोगरीब हरकत VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 20:14 IST