अपडेटेड 16 September 2023 at 19:13 IST
'What Jhumka' गाने पर दो लकड़ों के डांस ने मचाया तहलका, यूजर्स बोले- 'इससे बेहतर कोई कर ही नहीं सकता'
What Jhumka Song: जैसे ही गाने के बोल- 'रायबरेली में तू बीच बजारी जब हुस्न दिखाने जाएगी...' बजता है ये दोनों स्टेज पर धमाल मचाने लगते हैं।
What Jhumka Viral Video: 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...।' एक जमाने में इस गाने के बोल पर सियासी घमासान मचा था, खैर हम यहां कोई राजनीति नहीं बल्कि मनोरंजन की बात करने जा रहे हैं। लोकप्रिय गाने का न्यू वर्जन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर रील वाला बटन दबाने के बाद जब भी आप 2-3 वीडियो को स्क्रॉल करेंगे तो इस सॉन्ग पर अलग-अलग तरह के वीडियो दिख ही जाएंगे।
खबर में आगे क्या पढ़ें?
- व्हाट झुमका गाने पर दो लड़कों का जबरदस्त डांस
- सोशल मीडिया पर छाया हुआ है 'झुमका गिरा रे' का लेटेस्ट वर्जन
- 'व्हाट झुमका' गाने पर लड़कों का डांस देख खुश हुई पब्लिक
What Jhumka गाने पर दो लड़कों ने मचाया तहलका
'व्हाट झुमका' पर डांस करते हुए दो लड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। जैसे ही गाने के बोल- 'रायबरेली में तू बीच बजारी जब हुस्न दिखाने जाएगी...' बजता है ये दोनों स्टेज पर धमाल मचाने लगते हैं। दोनों की जुगलबंदी इतनी जबरदस्त है कि एक-एक स्टेप देखकर दिल खुश हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही ये बजता है कि 'गिर जाए तो ये मत कहना झुमका गिरा रे' बजता है ये दोनों लड़कों का डांस अलग लेवल का हो जाता है।
कोरियोग्राफर सहज सिंह चहल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांसर रोहित जेठवानी के साथ ठुमका लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो 22 अगस्त को पोस्ट किया गया था। तब से इसे करीब दो लाख बार देखा जा चुका है। वीडियो को करीब 11 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह के कमेंट किए।
'व्हाट झुमका' गाने पर दो लड़कों की जबरदस्त डांस देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अलग लेवल का स्वैग है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मेरे दो बेस्ट डांसर एक ही वीडियो में।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 16 September 2023 at 19:13 IST