अपडेटेड 20 March 2022 at 19:55 IST
मिनटों में छलांग मारकर पेड़ पर चढ़ जाता है ये कुत्ता, Video देख नेटिजन्स हुए कायल
सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें कुत्ते का अलग अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है।
सोशल मीडिया के दौर में अक्सर नए-नए वीडियो वायरल होते रहता है। इस दौरान इंसानों के साथ-साथ जानवरों का वीडियो (VIDEO) भी खूब वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि जानवरों का वीडियो देखना लोगों का क्रेज बन गया है। ऐसे कभी क्यूट बिल्ली तो कभी बंदर तो कभी डॉग (Dogs) का वीडियो लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। हाल ही में डॉग का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख कई फनी कमेंट्स मिल रहे हैं।
कुत्ता (Dogs) का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Reddit पर शेयर किय किया गया है। क्लिप की शुरुआत किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होती है जो एक कुत्ते को रिकॉर्ड कर रहा है जो स्पष्ट रूप से एक पेड़ के ऊपर बैठा है। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अपने पेड़ पर चढ़ने वाले कुत्तों के लिए एक साइन बोर्ड लगाना पड़ा। बता दें मजेदार हिस्सा पेड़ से जुड़ा साइनबोर्ड है।
इस वीडियो में देख सकते हैं कि पेड़ के ऊपर एक कुत्ता बैठा है। हालांकि वीडियो दूर से बनाया गया है। इस दौरान जैसे ही वीडियो जूम होती है तो दिखता है कि कुत्ता जहां खड़ा है वहां एक साइन बोर्ड लगा है। साइनबोर्ड पर लिखा है - "हमारे कुत्ते पेड़ों पर चढ़ते हैं। वे ठीक हैं।" इस पोस्ट पर कई फनी कमेंट्स मिल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- UP: बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा था 'बोल देना पाल साहब आए थे'; पुलिस ने थाने में ऐसे की खातिरदारी! देखें…
डॉग का क्यूट वीडियो
हाल ही में डॉग का क्यूट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि कुछ डॉगीज एक गुब्बारे के साथ खेल रहा होता है। इस दौरान करीब दस डॉगी साथ मिलकर आसमान में उड़ रहे पीले रंग के गुब्बारे को कभी ऊपर फेंकता तो कभी उसे एक दिशा में ले जाने की कोशिश करता है, इस बीच जैसे ही बलून नीचे गिरने लगता है, दुसरा डॉगी अपने पंजों से इसे वापस ऊपर की ओर ही धकेल देता है। सभी डॉगी बलून से खेलने में मग्न नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: सांप से खिलवाड़ करना पड़ा महंगा, फिर जो हुआ किसी ने सोचा भी नहीं- देखें वीडियो
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 20 March 2022 at 19:54 IST