'दिलरुबा दिलनशीं' गाने पर टीचर ने बच्चों संग किया जबरदस्त डांस, जुगलबंदी ने जीत लिया दिल- VIDEO VIRAL

टीचर और बच्चों के डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है। इसमें उनकी जुगलबंदी देखते ही बन रही है। वीडियो ने हर किसी का दिन बना दिया है।

वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक स्कूल टीचर और स्टूडेंट्स का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें वे फेमस गाने 'दिलरुबा दिलनशीं' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। टीचर और बच्चों की तालमेल ने नेटिजंस का दिल जीत लिया है।

ये वीडियो नेपाल के चितवन जिले स्थित एवरेस्ट एकेडमी पदमपोखरी स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में टीचर सीमा स्कूल यूनिफॉर्म में शानदार डांस स्टेप्स कर रही हैं। इस क्लिप को देखकर लग रहा है कि जैसे स्कूल में कोई खास दिन हो, जहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को एक्टिविटी भी कराई जा रही हो।

टीचर और बच्चों की जुगलबंदी

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने की धुन पर टीचर डांस शुरू कर देती है। वहीं बच्चे भी उनके साथ-साथ परफॉर्म करने लगते हैं। इतना ही नहीं, सभी के हर स्टेप्स सटीक और मन लुभावने होते हैं। इस जुगलबंदी ने सोशल मीडिया यूजर्स को अपना दीवाना बना दिया है।

वीडियो को मिले ताबड़तोड़ व्यूज

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @graceful.seema नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'स्टूडेंट्स'। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'जेन जी टीचर की पावर।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'टिक टॉक वाली मैम।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसी मैडम हमारे जमाने में नहीं थी।'

यह भी पढ़ें: बुजुर्ग शख्स ने पत्नी के संवारे बाल, फिर सलीके से बनाई चोटी; दिल छू लेने वाला VIDEO हुआ वायरल
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 28 November 2026 at 12:20 IST