अपडेटेड 23 February 2026 at 11:43 IST

VIDEO: 'कहीं भी पति से पूछकर जाना...', पंडित जी के एक वचन पर दुल्हन रह गई सन्न, दूल्हे की छूट गई हंसी; आगे जो हुआ वो वायरल है

इन दिनों एक दूल्हे और दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंडित जी के वचन पर उनकी हंसी छूट पड़ी। वीडियो पर लोग बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादी-ब्याह हो और उसमें मजेदार पल न हो, भला ऐसा हो सकता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने नेटिजंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं और पंडित जी उन्हें विवाह के संस्कारों के बाद जीवन के कुछ नियम समझा रहे हैं।

इस दौरान एक वचन ऐसा होता है जिस पर दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगती है। तभी पंडित जी उसके लिए भी टोक देते हैं। इस क्लिप ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।

पंडित जी की बात पर दूल्हे की छूटी हंसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंडप में दूल्हा-दुल्हन पंडित जी के सामने बैठे हैं। पंडित जी विवाह की रस्में पूरी करा रहे हैं। इसी सिलसिले में पंडिता जी विवाह के बाद शादी के बाद के संस्कारों को समझाते हैं। वो कहते हैं, 'शादी के बाद कहीं भी अकेले मत जाना। भाई, पति या पिता को लेकर ही जाना। जब जाओ तो अपने पति से पूछकर जाना।' दुल्हन कहती है कि मैं पूछकर ही जाती हूं। इतना कहते ही दुल्हन के बगल में बैठे दूल्हे की हंसी निकल गई और दुल्हन उसे घूरने लगी।

जोर-जोर से नहीं हंसना है- पंडित जी

दुल्हन अपनी बात दोहराते हुए कहती है कि मैं पूछकर ही जाती हूं। इस दौरान आसपास मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं। पंडित जी आगे कहते हैं, 'पति जब जाने की आज्ञा दे तभी जाएं। ऐसी जगह पर बिल्कुल न जाए जहां गलत लोगों का उठना-बैठना हो। अकेले में कभी जोर से हंसना भी नहीं है।' इसके तुरंत बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों की हंसी छूट जाती है। पंडित जी की बात सुन दुल्हन अपनी हंसी पर काबू ही नहीं रख पाती। दुल्हन कहती है अकेले में नहीं हंसना, लेकिन ग्रुप में कर सकती हूं? इस पर पंडित जी हामी भरते हैं और कहते हैं जोर-जोर से नहीं हंसना है। यह असभ्यता की निशानी है। फिर क्या दूल्हा-दुल्हन दोबारा जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।

वीडियो को बड़ी संख्या में मिले व्यूज

वीडियो को @rahil_makeovers नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। लोग इस पर बढ़-चढ़कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोग बोले- ये ज्ञान सिर्फ लड़कियों के लिए?

एक यूजर ने लिखा, 'पंडितों का सिलेबस बदलने की जरूरत है।' दूसरे यूजर ने पूछा, 'ये ज्ञान लड़कों को भी मिलता है या सिर्फ लड़कियों को?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पितृसत्ता अपने चरम पर है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बताओ अब लड़की अपनी मर्जी का भी ना करे... क्या बकवास है।' एक यूजर ने पूछा, 'सारे नियम सिर्फ दुल्हन के लिए ही हैं और दूल्हे के लिए?'

यह भी पढ़ें: 'कार्ड में नाम है, जाना ही पड़ेगा',जब शादी में जाने की जिद पर अड़ा बच्चा
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 11:43 IST