अपडेटेड 23 January 2025 at 10:55 IST
हे भगवान! अचानक हाई-वोल्टेज ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ी महिला, पकड़ी तार और... 800 घरों में बत्ती गुल; जानें पूरा मामला
America: यूटा के सॉल्ट लेक सिटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने हाई-वोल्टेज ट्रांसफॉर्मसर पर चढ़कर हंगामा मचा दिया।
America: यूटा के सॉल्ट लेक सिटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने हाई-वोल्टेज ट्रांसफॉर्मसर पर चढ़कर हंगामा मचा दिया। इस घटना के कारण करीब 800 घरों की बिजली गुल हो गई। अब महिला की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में एक महिला ट्रांसफॉर्मसर पर चढ़कर झूलते हुए दिखाई दे रही है। महिला की इस हरकत ने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए।
ट्रांसफॉर्मसर पर क्यों चढ़ी महिला?
जानकारी के मुताबिक, महिला को बिजली के झटकों से बचाने के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। कथित तौर पर महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी, जिसकी वजह से उसने इस तरह की हरकत की। महिला की इस हैरान-परेशान कर देने वाले वाक्या को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
महिला को बचाने में मिली कामयाबी
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला को बचाने के लिए उसके आस-पास अधिकारी मौजूद हैं। वो महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हैं। तमाम जद्दोजहद के बाद महिला को नीचे उतारने की कोशिश में आखिकार अधिकारी कामयाब हो जाते हैं। ये वीडियो पिछले साल का है जो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग महिला को कि इस हरकत को ‘शॉकिंग’ बता रहे हैं तो वहीं कुछ अन्य उसके सही सलामत होने पर शुक्र मना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘अटेंशन पाने के लिए किया।’ दूसरे यूजर ने महिला की जान बच जाने पर लिखा- 'भगवान अपने बच्चों से बहुत प्यार करते है। चाहे वो मंदबुद्धि ही क्यों न हो।' कुछ अन्य यूजर ने कहा कि 'महिला भाग्यशाली है कि उसे कुछ नहीं हुआ।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 January 2025 at 10:55 IST