अपडेटेड 22 April 2022 at 19:50 IST

Earth Day पर सुदर्शन पटनायक ने बनाया खूबसूरत Sand Art; दिया ये संदेश

अर्थ डे के अवसर पर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए पुरी बीच पर एक शानदार कलाकृति बनाई है।

Follow :  
×

Share


Image: Twitter/@sudarsansand | Image: self

पृथ्वी दिवस ( Earth Day) के अवसर पर प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्म श्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik ) ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को फैलाने के लिए एक शानदार कलाकृति बनाई है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ओडिशा के पुरी बीच पर बनाई गई शानदार कलाकृति की एक तस्वीर शेयर की है। इस खास दिन पर ओडिशा स्थित रेत कलाकार ने अपनी रेत कला के माध्यम से मनुष्य को प्रकृति से जोड़ने के लिए एक खास संदेश भी दिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

फेमस सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik)  किसी खास ओकेजन पर आर्ट का प्रदर्शन करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। इस दौरान अर्थ डे पर उन्होंने लोगों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और इस प्लानेट को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने का आग्रह किया। इस दौरान पटनायक ने ट्वीट कर लिखा, " EarthDay2022 पर आइए हम प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भगवान की सभी कृतियों के लिए पृथ्वी को एक बेहतर जगह बनाने का संकल्प लें- आइए हम इस हरियाली को बनाने के लिए मिलकर काम करें। WorldEarthDay पुरी बीच पर मेरी सैंडआर्ट।"

 इस खूबसूरत और खास पोस्ट को नेटिजन्स से लगातार से लाइक्स और कमेंट्स  मिल रहे हैं। ट्वीट के जवाब में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में उनके संदेश से सहमति जताई। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बूढ़ी Gorilla ने मनाया 65वां जन्मदिन; Berlin Zoo ने शेयर की तस्वीर

इससे पहले सुदर्शन पटनायिक (Sudarsan Pattnaik) ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की इस फिल्म को खास अंदाज में सलाम किया था। उन्होंने समुंदर किनारे फिल्म के लिए एक खास आर्ट बनाई थी। बता दें कि सुदर्शन पटनायक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट सैंड आर्ट की तस्वीर शेयर की थी। इसमें देखा गया कि उन्होंने नीले और लाल रंग के जरिए एक बेहद खूबसूरत आर्ट तैयार की है। इस आर्ट में सुदर्शन ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का पोस्ट बनानाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में कैप्शन के साथ लिखा कि- 'द कश्मीर फाइल्स... 30 सालों बाद'। 

ये भी पढ़ें- Europe के स्टोर में भारतीय महिला ने देखा स्टील का Lunchbox, तस्वीर शेयर करने पर मिले ऐसे रिएक्शन

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 22 April 2022 at 19:50 IST