अपडेटेड 21 March 2026 at 14:06 IST

जब बेटे ने अपनी मां को उनके ‘बचपन के प्यार’ से मिलवाया, रोने लगी महिला, बोली- मेरा हीरो… , VIDEO

Viral Video: एक मां-बेटे का वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे वो लड़का अपनी मां को उसके पसंदीदा क्रिकेटर से मिलवा रहा है।

Follow :  
×

Share


woman meets Jonty Rhodes | Image: instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देख आपका दिल खुश हो जाता है। इसी कड़ी में एक मां-बेटे का वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे वो लड़का अपनी मां को उसके पसंदीदा क्रिकेटर से मिलवा रहा है। वो महिला अपने बचपन के क्रश को देखकर रोने लगती है। अब ये प्यारा मूमेंट नेटिजंस का दिल जीत रहा है।

वो लड़का अपनी मां को बड़ा ही प्यारा सरप्राइज देता है। वो महिला को जिम लेकर जाता है जहां होती है उनके पसंदीदा क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स की एंट्री। ये देखकर महिला के आंसू छलक पड़ते हैं।

बेटे ने मां को पसंदीदा क्रिकेटर से मिलवाया

वीडियो की शुरुआत में वो लड़का कहता है- ‘मैंने अपनी मां को रुला दिया जब मैंने उन्हें सरप्राइज दिया’। इतने में वो महिला खुश होते हुए कहती है- ‘माय हीरो’। वो अपनी मां से पूछता है कि सामने से आ रहा आदमी कौन है। वो महिला पहले तो बड़े ध्यान से देखती है, फिर जैसे ही वो जॉन्टी रोड्स को पहचान लेती है तो खुशी के मारे चिल्लाने लगती है।

वो तुरंत जाकर जॉन्टी रोड्स को हग कर लेती है और बोलती है कि वो उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। वो 15 साल की थीं, तबसे ही वो जॉन्टी की फैन हैं। उसका लड़का भी कहता है कि उसकी मां केवल दो क्रिकेटर के बारे में बात करती रहती हैं- जॉन्टी रोड्स और सचिन तेंदुलकर। बाद में रोड्स अपनी साइन की हुई जर्सी भी महिला को दे देते हैं जिसे पाकर वो रोने लगती है। वो अपने बेटे से कहती है कि उसकी बकेट लिस्ट से एक चीज पूरी हो गई। वो ये भी बताती है कि जॉन्टी रोड्स उनके बचपन के क्रश हैं। 

वायरल वीडियो पर आए ऐसे रिएक्शन

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। किसी ने अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए उस कंटेंट क्रिएटर को जमकर सराहा, तो दूसरा कमेंट करता है- ‘उसके अंदर की लिटिल गर्ल अभी भी जिंदा है’।

ये भी पढ़ेंः गाने की केवल 1 लाइन से इस पंजाबी सिंगर ने हिला डाली म्यूजिक इंडस्ट्री, फैन बोला- अब तो Dhurandhar 2 थिएटर में देखनी पड़ेगी

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 14:06 IST