अपडेटेड 8 July 2025 at 13:31 IST
कोई सोफे में छिपा तो कोई अलमारी के ऊपर... जब बच्चे और कुत्तों ने खेला छुपन-छुपाई, आगे जो हुआ वो दिल जीत लेगा- VIDEO
एक बच्चे ने अपने कुछ पालतू कुत्तों के साथ घर में छुपन-छुपाई का खेल खेला। कुत्तों ने भी इस खेल को बड़े ही शानदार तरीके से खेला। अब वीडियो दिल जीत रहा है।
Viral Video: इंसानों और जानवरों के बीच का रिश्ता बहुत अनोखा और भावनात्मक होता है। दोनों एक-दूसरे से गहरा लगाव रखते हैं। जानवर भी इंसानों को निस्वार्थ प्यार करते हैं। अगर गौर किया जाए तो चाहे इंसान का बच्चा हो या जानवर का, दोनों का मन कोमल और मासूम होता है। उनके अंदर सिर्फ प्यार होता है, इसलिए वे एक-दूजे पर अपने-अपने तरीके से प्यार लुटाते हैं। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में बच्चों और कुत्तों के बीच ऐसी बॉन्डिंग देखने को मिली जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।
मालूम हो कि टेंपल रन और कैंडी क्रश के दौर में हम पुराने खेलों को भूल चुके हैं। पहले भाई-बहन और दोस्तों के साथ छुपन-छुपाई का खेल खूब खेला जाता था। ये खेल गर्मी की छुट्टी हो या स्कूल में लंच टाइम, हमारे डेली रूटीन में जरूर शामिल हुआ करते थे। छुपन-छुपाई, पिठ्ठू और कई ऐसे खेल हैं, जो 90 के दशक तक बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर थे। इनसे हमारा शरीर भी एक्टिव रहता था और दिमाग भी तेज होता था।
जब छुपन-छुपाई का चला खेल
खैर, इस वक्त इन खेलों का जिक्र इसलिए क्योंकि एक बच्चे ने अपने कुछ पालतू कुत्तों के साथ घर में छुपन-छुपाई का खेल खेला। कुत्तों ने भी इस खेल को बड़े ही शानदार तरीके से खेला। उनके खेल को देख आपके चेहरे पर यकीनन मुस्कान खिल उठेगी। इस वीडियो को शायद आपने भी अपनी स्क्रॉल फीड में कई दफा देखा होगा।
कुत्तों ने खुद को यूं छिपाया
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा और चार कुत्ते छुपन-छुपाई का खेल खेल रहे हैं। बच्चा सभी कुत्तों के इंस्ट्रक्शन देता है कि वो गिनती गिनेगा, तब तक सभी को छिप जाना जाना है। बच्चे के आंख मूंदकर गिनती गिनने तक सभी कुत्ते छिप जाते हैं। मजेदार बात ये है कि इनमें से कोई सोफे के अंदर, कोई लैंप के पीछे तो कोई मेज के भीतर खुद को छिपाने की कोशिश करता है। कुछ अन्य कुत्ते अपनी आंखों पर चश्मा लगाकर खुद हाइड किया तो कोई अलमारी पर चढ़कर खुद को छिपाता दिखा। कुत्तों की मासूमियत देख अपने आप आप मुस्कुरा उठेंगे।
अंत में क्या हुआ?
वीडियो में आगे देखा गया कि बच्चा एक-एक कर सभी को ढूंढ निकालता है। क्लिप के अंत में देखा गया कि सभी कुत्ते खुद को छिपाने के चक्कर में कमरे का सारा सामान उथल-पुथल कर देते हैं। ये मजेदार वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है।
वीडियो पर लोग खूब लुटा रहे प्यार
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'मुझे ये खेल खेलना है।' वहीं वीडियो को जमकर पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इस गेम ने मेरा दिन बना दिया। मैं इस खेल को बहुत पसंद करता हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई इनसे नफरत कैसे कर सकता है? वो कितने मासूम हैं।' वहीं तमाम यूजर्स ने दिल वाली इमोटिकॉन के साथ अपना प्यार बरसाया।
यह भी पढ़ें: Monalisa: माला बेचने से लेकर स्टार बनने तक, इन 7 तस्वीरों में देखें मोनालिसा का सफर, 5वीं देख दीवाने हुए लोग
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 July 2025 at 13:31 IST