अपडेटेड 14 February 2026 at 12:34 IST

'...तुम बिन ये घर सूना-सूना है', सरहद पर जवानों ने गाया ये गीत तो सोशल मीडिया यूजर्स के छलक पड़े आंसू; पुलवामा अटैक की बरसी पर VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों जवानों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो देशभक्ति गीत गाते नजर आ रहे हैं। इसने नेटिजंस का दिल छू लिया है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आज से लगभग 7 साल पहले (14 फरवरी 2019) बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत पर दुनियाभर में निंदा हुई थी। अब आज, पुलवामा अटैक (Pulwama Attack) की बरसी पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जवानों ने ऐसा सुर छेड़ा कि नेटिजंस भावुक हो गए।

वीडियो में सरहद पर तैनात जवानों ने एक साथ सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) का 'संदेसे आते हैं...' (Ghar Kab Aaoge) गुनगुनाया। इन में से एक जवान ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उनकी सुरीली आवाज और अंदाज के लोग कायल हो गए।

जज्बा देख गर्व से चौड़ा हुआ भारतीय का सीना 

जवानों के शरीर पर वर्दी, चेहरे पर मुस्कान, आंखों में जुनून और दिल में देश की रक्षा करने का जज्बा देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।

जाहिर है कि जवान अपनी सुरक्षा से पहले देश की सुरक्षा को चुनते हैं। देश के लिए वो अपना आराम, खुशियां और परिवार के अनमोल पल न्योछावर कर देते हैं। उनके इसी जज्बे को भारतीय सलाम करते हैं।

वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे लोग

लेकिन ये वीडियो आज के दिन खूब वायरल हो रहा है। चंद देर की क्लिप ने हर किसी का दिल छू लिया। वीडियो को @thakur_manish_kumar_07 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'संदेसे आते हैं...' इसे खूब देखा और लाइक किया जा रहा है।

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी आवाज बहुत मस्त है सर।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर।' एक और यूजर ने लिखा, 'वाह।' एक और ने लिखा, 'बहुत ही मीठी आवाज है।' एक और यूजर ने कहा, 'भैया बहुत अच्छा लगा।'

यह भी पढ़ें: 'पिया घर आवेंगे...', गाने पर दुल्हन ने किया शानदार डांस, कॉन्फिडेंस के कायल हुए नेटिजंस; शादी में एंट्री का VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 12:32 IST