Viral Video: शादी वाले घर में मची चीख-पुकार: बेकाबू ड्राइवर ने खुशियों को किया लहूलुहान, वीडियो देखकर सहम जाएगा दिल

Viral Video: शादी वाले घर से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ी की स्पीड तेज होने की वजह से बारात वाले घर के एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: X

Viral Video: हरियाणा के सिरसा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की खुशियां कुछ ही सेकंड में मातम में बदलती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक बारात के दौरान अचानक हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है।

खुशियों के बीच हुआ हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बाहर बारात की तैयारियां चल रही हैं। गाड़ियों को दुल्हन की तरह सजाया गया है और दूल्हा अपने परिवार के साथ रवाना होने ही वाला होता है। माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा होता है और लोग इस खास पल को कैमरे में कैद कर रहे होते हैं।

कैमरा शूट के दौरान हुई बड़ी चूक

इसी दौरान एक कैमरामैन बेहतर एंगल के लिए सड़क के बीच पहुंच जाता है। कुछ ही पलों में यह छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल जाती है। जैसे ही वह सड़क पर आता है, तभी अचानक तेज रफ्तार से एक कार वहां पहुंचती है।

 

बेकाबू कार ने मारी जोरदार टक्कर

वीडियो में साफ दिखता है कि बाईं ओर से आई बेकाबू कार कैमरामैन को जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि वह हवा में उछलकर दूर जा गिरता है। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है और खुशियों का माहौल तुरंत मातम में बदल जाता है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

टक्कर मारने के बाद कार आगे जाकर डिवाइडर से टकरा जाती है। घटनास्थल पर तुरंत लोगों की भीड़ जुट जाती है और घायल को देखने के लिए अफरा-तफरी मच जाती है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिरसा इलाके की है।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RajneetiTadka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद दर्दनाक बताया है, जबकि कुछ ने इसे लापरवाही का नतीजा बताया है।

यह भी पढ़ें: 'लोगों ने दी जान से मारने की धमकी', वड़ा पाव गर्ल का छलका दर्द; वीडियो

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 April 2026 at 12:04 IST