Seema Haider: कीमती लहंगा और श्रृंगार, साथ में सचिन... 6वें बच्चे के जन्म के बाद जब कुआं पूजन पर सीमा हैदर ने लगाए ठुमके, पूरा गांव झूम उठा, VIDEO

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने 6वें बेटे का नाम 'भारत' रखा। बेटा होने की खुशी में रबूपुरा में सीमा के परिवार ने कुआं पूजन का आयोजन रखा, जिसमें सीमा जमकर हरयाणवी गाने डांस करती नजर आ रही है। देखें नया वीडियो।

Follow :  
×

Share


Seema Haider Dance: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की डांस की एक और वीडियो वायरल हो रही है, हाल ही में सीमा ने अपने छठे बच्चे का को जन्म दिया, जिसका नाम 'भारत' रखा है। इसी खुशी में कल (3 अप्रैल) ग्रेटर नोएडा के कस्बा रबूपुरा में कुआं पूजन समारोह रखा गया। इस दौरान सीमा ने हरयाणवी गाने पर डांस किया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। हैरानी वाली बात ये भी है कि समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी पीछे-पीछे चलते दिखाई दे रहे हैं।

सीमा ने एक एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि फरवरी 2026 में उनका छठा बच्चा पैदा हुआ, सीमा ने कहा था कि, 'आज मेरे बेटे का नामकरण है। कल घर में जागरण था। हिंदू धर्म में जब घर में बेटा होता है तो नामकरण किया जाता है। बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं।' उन्होंने आगे कहा कि यह उनका दूसरा कुआं पूजन है। पहला बेटी मीरा के जन्म के समय कराया था।  

बेटे का नाम 'भारत' क्यों रखा? 

सीमा ने बताया कि, 'पंडित जी ने जब नाम निकाला तो 'भ' से नाम रखने को कहा। तो 'भारत' से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता था। उन्होंने कहा कि, 'हमारा हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। छोटे-छोटे त्योहार पर प्यार बढ़ाते हैं। मुझे हिंदू होने पर गर्व महसूस होता है। अपने फैसले पर कभी पछतावा नहीं होता।'

सीमा-सचिन की लव स्टोरी पढ़ें 

सीमा हैदर साल 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। PUBG खेलते हुए उनकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से हुई। 13 मई 2023 को सचिन ने उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर रिसीव किया और रबूपुरा में किराए के घर में रखा। सीमा ने पाकिस्तान में अपने पहले पति गुलाम हैदर को छोड़ दिया। दोनों का दावा है कि उन्होंने काठमांडू के एक मंदिर में शादी कर ली थी।

4 जुलाई 2023 को पुलिस ने उन्हें बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई। सीमा अभी भी अवैध प्रवेश के मामले में कानूनी जांच का सामना कर रही हैं। पहलगाम हमले के बाद कुछ लोगों ने उनके पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की थी। उनके वकील ने कहा कि अब वे 'भारत की बहू' हैं।  

सोशल मीडिया से होती है सीमा की कमाई 

भारत आने के बाद सीमा और सचिन ने यूट्यूब चैनल शुरू किया। अब इस चैनल पर 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हो गए हैं। दोनों सोशल मीडिया के जरिए कमाई करते हैं। कुछ लोग सीमा हैदर का यह कदम भारतीय संस्कृति को अपनाने का उदाहरण मानते हैं तो कुछ उनके भारत में रहने पर सवाल उठाते हैं। उनका कहना है कि वे अपनी नई जिंदगी से पूरी तरह खुश हैं। आए दिनों सीमा इसी तरह सुर्खियों में बनी रहती है।  

यह भी पढे़ं: 'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', राघव चड्ढा ने AAP पर किया करारा प्रहार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 16:31 IST