बच्चों के गाल पर दोनों हाथों से जड़ा थप्पड़ और... स्कूल में मासूमों को बेरहमी से पीटता टीचर, चीखों से भी नहीं पसीजा दिल- VIDEO VIRAL
टीचर ने बच्चों को इतनी बेरहमी से पीटा की वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में टीचर मासूम बच्चों पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाते नजर आ रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में इन दिनों एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक निर्दयी टीचर मासूम बच्चों को बुरी तरह थप्पड़ जड़ते नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, टीचर ने क्लासरूम में बैठी एक नन्ही सी बच्ची को भी नहीं बख्शा और उसे भी खूब पीटा। बच्ची की चीख से भी दिल नहीं पसीजा। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है और स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि टीचर क्लास में बैठे बच्चों को बारी-बारी थप्पड़ जड़ रहे हैं। वह गुस्से में बच्चों से कहते सुने जा सकते हैं कि उन्होंने अपना होमवर्क खुद क्यों नहीं किया। इस बात पर बच्चे जवाब नहीं दे सके, तो वह गुस्से में आ गए और उनकी अंधाधुंध पिटाई कर दी।
मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई
इस बीच वह एक और छोटी सी बच्ची के पास पहुंचे और उसपर भी इसी बात पर जमकर थप्पड़ बरसाए। इस दौरान क्लासरूम में बैठे सभी बच्चे डरे हुए नजर आ रहे हैं। सभी बच्चे इतने छोटे हैं कि वो विरोध भी नहीं कर पा रहे। छोटी बच्चियां थप्पड़ खाने के बाद जोर-जोर से रोती दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद टीचर का दिल नहीं पिघलता।
टीचर के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग
इस पूरे घटनाक्रम को मौके पर मौजूद किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखने के बाद नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठा दी।
यूजर्स बोले- वीडियो की जांच हो और…
एक यूजर ने लिखा, 'ये टीचर न जाने कितने बच्चों को ट्रॉमा देगा, इसे तुरंत निकालो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मासूम बच्चियों पर हाथ उठाने वाले को तुरंत सस्पेंड करो।' एक ने कमेंट किया, 'लगभग हर स्कूल में बच्चों को इसी प्रकार या इससे भी बुरी तरह से मारा पीटा जाता हैं! खासतौर पर उन स्कूलों में तो खुले आम, जहां कैमरे नहीं है जैसे- गांव देहात में।' एक यूजर ने कहा, 'इस वीडियो की जांच हो और शिक्षक को दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही हो।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 12:01 IST