Viral Video: स्कूल में दो लड़कों ने ‘Shararat’ गाने पर लगाए ठुमके, कैप्शन में लिखा- 'अपने छोरे क्या छोरियों से कम हैं'

School Boys Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में स्कूल के 2 लड़के 'शरारत' गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं, देखते ही देखते वीडियो को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए। जानें वायरल होने के पीछे क्या है कारण?

Follow :  
×

Share


'Shararat' गाने पर स्कूल के लड़कों का डांस वीडियो हुआ वायरल | Image: Instagram

School Boys Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेजफॉर्म है जिसपर कुछ वीडियो और पोस्ट रातों रात वायरल हो जाते हैं, साथ ही वीडियो में मौजूद लोग भी फेसम हो जाते हैं। हर रोज लाखों रील्स और क्लिप्स अपलोड होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो लोगों के दिलों को छू जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के 2 लड़के बॉलीवुड के पॉपुलर गाने 'शरारत' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 15 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कैप्शन में लिखा- ‘अपने छोरे क्या छोरियो से कम है?’ 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, वीडियो में दो स्कूली बच्चे सभी के सामने पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन और मूव्स इतने एनर्जेटिक हैं कि देखने वाले इसे स्किप नहीं कर पाते। स्कूल के टीचर ने इस क्लिप को शेयर किया है, जिसमें कैप्शन दिया गया है- 'अपने छोरे क्या छोरियों से कम हैं'। इस कैप्शन ने वीडियो को और भी वायरल कर दिया है। दोनों लड़कों की केमिस्ट्री और मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

दिल खुश कर दिया लाडले- यूजर

वीडियो पर आने वाले कमेंट्स भी काफी रोचक हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिल खुश कर दिया लाडले'। दूसरे ने कहा, 'आय हाय छोटा पैकेट बड़ा धमाका'। वहीं, एक ने कमेंट किया, 'माइंड ब्लोइंग यार, क्या परफॉर्मेंस है'। कई यूजर्स ने बच्चों की तारीफ में इमोजी शेयर किए। कुल मिलाकर, लोगों को इनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस पसंद आ रहा है।

'शरारत' गाना ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' का है। इस सॉन्ग में ऐक्टर आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा नजर आती हैं। उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। यूट्यूब पर यह गाना अब तक 28 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म रिलीज होने के बाद से इस गाने पर अनगिनत रील्स और वीडियो बन चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।

क्यों हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने की वजह बच्चों की मासूमियत और टैलेंट का मिश्रण है। यह क्लिप न सिर्फ एंटरटेनमेंट देती है बल्कि जेंडर स्टीरियोटाइप्स को भी चुनौती देती है। लोग इसे शेयर करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। यह वीडियो भारतीय ऑडियंस के लिए एक मजेदार कंटेंट है, इसलिए लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल इन लाइन पर सुबह 3.30 बजे से चलेगी मेट्रो, जानिए क्यों

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 23:38 IST