अपडेटेड 19 November 2023 at 09:44 IST
Sakshi Dhoni ऐसे मना रहीं अपना 35वां बर्थडे, माही और बेटी जीवा संग काटा केक | VIDEO
Sakshi Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने परिवार के साथ उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में समय बिता रहे हैं। यहां साक्षी का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया।
Sakshi Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी 19 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वह 35 साल की हो गई हैं। वह इस समय अपने परिवार के साथ उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में समय बिता रही हैं। अब उनके मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
खबर में आगे पढ़ें-
- 35 साल की हुईं साक्षी धोनी
- पति महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा संग काटा केक
- उत्तराखंड में बोटिंग का लुत्फ उठाती दिखीं साक्षी
35 साल की हुईं साक्षी धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार इस समय उत्तराखंड की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहा है। यहां साक्षी धोनी का बर्थडे मनाने के बाद परिवार रांची के लिए रवाना हो जाएगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साक्षी को अपना बर्थडे केक काटते देखा जा सकता है।
पति महेंद्र सिंह धोनी और बेटी जीवा संग काटा केक
इस वीडियो में धोनी और उनकी फैमिली सर्दियों के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। जहां साक्षी और बेटी जीवा वाइट जैकेट में क्यूट लग रही थीं, वहीं लीजेंड्री क्रिकेटर माही ने ब्लैक जैकेट पहनी हुई है। धोनी ने कैप भी लगाई होती है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे धोनी और जीवा हैप्पी बर्थडे गाते हुए नजर आ रहे हैं जबकि साक्षी केक काट रही हैं।
उत्तराखंड में बोटिंग का लुत्फ उठाती दिखीं साक्षी
साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ खूबसूरत बर्फीली पहाड़ियों के बीचोबीच बोटिंग को एंजॉय करती दिख रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने कॉटेज के बाहर की भी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह जीवा धोनी संग पोज देती नजर आईं।
बता दें कि उत्तराखंड में जिस कॉटेज में धोनी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, उसके बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। क्रिकेटर ने भी अपने फैंस के मुलाकात की जिसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
(images- @sakshisingh_r/instagram)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 November 2023 at 09:43 IST

