अपडेटेड 29 August 2025 at 08:37 IST

VIDEO: परिवार संग लालबाग के दरबार पहुंचे सचिन, आगे थीं मां फिर बेटी सारा ने किया कुछ ऐसा, फैंस बोले- संस्कार हो तो ऐसा

Sara Tendulkar: मुंबई के फेमस लालबाग के राजा के दरबार में पहुंची सारा तेंदुलकर ने अपनी सादगी से दिल जीत लिया। अपनी मां अंजलि तेंदुलकर को फॉलो करते हुए वो भी सूट पहनकर गणपती बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। वहीं पूजा करते समय वो मां के पीछे-पीछे दिखीं और अंजलि के सूट का दुपट्टा संभाल रही थीं।

Follow :  
×

Share


परिवार संग लालबाग के दरबार पहुंचे सचिन, बेटी सारा ने जीता दिल | Image: ANI/Instagram

वैसे तो पूरा देश फिलहाल गणेश चतुर्थी के त्योहार में डूबा हुआ है, लेकिन मुंबई में इस फेस्टिवल का जुनून अलग लेवल का है। पूर्व भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दरबार में गणपती बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। इस बीच महान खिलाड़ी की बेटी सारा तेंदुलकर ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर फैंस ये बोलने पर मजबूर हो गए कि 'वाह! क्या संस्कार है।' आइए जानते हैं, पूरा मामला क्या है।

हाल ही में सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया में टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। एक तरफ जहां सचिन की बेटी अपने स्टाइल, ड्रेसिंग और ग्लैमरस लुक से फैंस को क्लीन बोल्ड करती हैं, वहीं दूसरी ओर अब उन्होंने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता है। गुरुवार को सचिन तेंदुलकर का परिवार लालबाग के दरबार में भक्ति में लीन दिखा।

सारा तेंदुलकर की इस अदा के दीवाने हुए फैंस

मुंबई के फेमस लालबाग के राजा के दरबार में पहुंची सारा तेंदुलकर ने अपनी सादगी से दिल जीत लिया। अपनी मां अंजलि तेंदुलकर को फॉलो करते हुए वो भी  सूट पहनकर गणपती बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। वहीं पूजा करते समय वो मां के पीछे-पीछे दिखीं और अंजलि के सूट का दुपट्टा संभाल रही थीं। सारा की ये अदा वाकई में दिल जीतने वाला है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हरे सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं अंजलि तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि ने देसी लुक से फैंस का दिल जीता। उन्हें देखकर ये यकीन करना मुश्किल है कि वो 2 बच्चे की मां हैं। वहीं सचिन और बेटे अर्जुन कुर्ते में दिखे। मां की तरह सारा तेंदुलकर भी सूट पहनकर लालबाग पहुंची और वो देसी लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

सगाई के बाद पहली बार स्पॉट हुए अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हाल ही में सगाई हुई है। उन्होंने मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ सगाई की। कुछ दिनों पहले सचिन ने रेडिट पर फैंस के साथ बातचीत के सेशन में इस खबर पर मुहर भी लगा दी और अपने बेटे को जिंदगी के इस सफर के लिए बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: सारा तेंदुलकर ने ऐसा क्या किया? पिता सचिन का सीना गर्व से हो गया चौड़ा, होने वाली भाभी का रिएक्शन VIRAL

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 29 August 2025 at 08:37 IST