VIRAL VIDEO: मंडप में चल रही थी रस्में, तभी अचानक दुल्हन के सिर पर आ बैठा कबूतर फिर... 48 घंटे में मिले इतने करोड़ व्यूज

मंडप में शादी की रस्में चल रही थी कि तभी अचानक एक कबूतर दुल्हन के सिर पर आकर बैठ गया। ये देख दूल्हे के होश उड़ गया लेकिन फिर पूरा माहौल हंसी मजाक में तब्दील हो गया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। इनमें सबसे ज्यादा शादी ब्याह के वीडियो पसंद किए जाते हैं। अब हाल ही में एक शादी में अजीबोगरीब वाकया घटा जो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

दरअसल, मंडप में बैठे दुल्हा-दुल्हन की रस्में चल रही थी। पंडित पूजा-पाठ में बिजी थे। पूरा परिवार, करीबी रिश्तेदार और मेहमानों का जमावड़ा लगा था। इसी बीच अचानक एक कबूतर कहीं से उड़कर सीधा दुल्हन के सिर पर आकर बैठ गया। ये अनोखा नजारा दुल्हा-दुल्हन की रस्मों को शूट कर रहे कैमरामैन के कैमरे में कैद हो गया जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

दुल्हन के सिर पर आ बैठा कबूतर फिर…

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हर नए नवेले ग्रूम एंड ब्राइड की तरह मंडप में बैठे इस दूल्हे ने शेरवानी और दुल्हन ने लाला सुर्ख जोड़ा पहन रखा है। लैविश से एरिया में सात जन्मों की कसमें खाने के दौरान की रस्में निभाई जा रही हैं। इस बीच अचानक एक कबूतर उड़कर दूल्हन के सिर पर जा बैठा। ये देख दुल्हन डर और सहम गई। लेकिन खुद को संभलाते हुए वो मुस्कुराई। वहीं ये नजारा देख बगल में बैठा दूल्हा भी अचंभित रह गया। हालांकि हैरत वाली बात ये रही कि इस मोमेंट को दूल्हा-दुल्हन समेत हर कोई इन्जॉय करने लगा। किसी ने कबूतर को उड़ाने तक की कोशिश नहीं की।

48 घंटे में मिले इतने व्यूज

इस वीडियो को ट्रेंडी लड़का नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने 12 मई को पोस्ट किया है। इसे खबर लिखे जाने तक महज 24 से 48 घंटे के भीतर 10.9M व्यूज मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 899K लाइक भी मिले हैं। कमेंट सेक्शन में तो रिएक्शंस की बाढ़ आई है।

कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की भरमार

एक यूजर ने लिखा, 'उसके घर का पालतू होगा। मेरा कबूतर भी ऐसे ही बैठ जाता है। अनजान कबूतर कभी नहीं बैठेगा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पूर्वज।' एक ने लिखा, 'घर की लक्ष्मी वाली दुल्हन। साबित हो गया।' एक ने लिखा, 'कोई अपना होगा पुर्न जन्म का।' एक और ने लिखा, 'बहुत आशीषित है।' एक यूजर ने लिखा, 'जब नेचर भी आप दोनों को साथ रखना चाहता हो।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत भाग्यशाली लड़की है। भगवान कभी खुद नहीं आ सकता, इसलिए किसी न किसी रूप में आकर आशीर्वाद दिया है।'

बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। वहीं वीडियो की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही इसे 11 मिलियन व्यूज मिल जाएंगे।  

यह भी पढ़ें: VIRAL: 3 बच्चों के साथ कुत्ते ने बनाई चौकड़ी, सड़क किनारे गेम में हुआ शामिल, चेहरे पर खुशी देख लोग बोले- Best Video Ever



 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 June 2025 at 13:14 IST