'नोचें बाल, फाड़े कपड़े, चलाए लात- घूसे...' ऋषिकेश में सरेआम युवक के साथ पार की हैवानियत की हदें, कपल ने दौड़ा-दौड़ा कर किया अधमरा

Viral Video: सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर ऋषिकेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कपल अनजान युवक के साथ हैवानियत करते नजर आ रहे हैं और उसे दौड़- दौड़ाकर इतना पूटा है कि उसे अधमरा कर दिया।

Follow :  
×

Share


viral video couple beating man brutal assault | Image: X

Viral Video: देवभूमि उत्तराखंड का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले ऋषिकेश शांति और अध्यात्मिकता के बजाय लड़ाइयों और विवादों की वजह से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर शांति को प्रमोट करने की जगह पर अब एक रूह कपां देने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि राहगीर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। एक कपल और युवक के बीच इस इस कदर लड़ाई होती है कि युवक अधमरा हो जाता है।

ऋषिकेश की सड़कों पर सरेआम हुई लड़ाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी ऐसी बात को लेकर पहले एक कपल और युवक के बीच बहस शुरू होती है। इसके बाद देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल जाती है। सड़के के बीचों- बीच में दोनों पक्ष एक- दूसरे पर हमला करने लगते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग लड़ाई को शांत कराने के बजाए, तमाशे को अपने कैमरों में रिकॉर्ड करते रहते हैं। इससे सड़क पर जाम लगना भी शुरू हो गया।

 

हाथापाई से बिगड़ा शांत माहौल

वीडियो के अनुसार, दोनों पक्षों में मामला इतना बिगड़ गया कि मर्यादा की सीमाएं लांघ दी गईं। वीडियो में लात- घूसे चलते दिखाई दे रहे हैं और एक- दूसरे को धक्का देते हुए साफ देखा जा सकता है। चीखने- चिल्लाने की आवाजों ने आसपास के शांत माहौल को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झगड़े की असल वजह क्या थी, लेकिन इसे 'रोड रेज' का मामला माना जा रहा है।

ऋषिकेश में ऐसी वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

ऋषिकेश का नाम लेते ही मन में गंगा आरती, शांति और योग के विचार आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वहां पर लोगों की भीड़, घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इससे स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पवित्र नगरी अब विवादों का क्लेश का अड्डा बनती जा रही है, जो आने वाले दिनों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें:  1000 करोड़ क्लब के पार ‘धुरंधर 2’, अब ‘पुष्पा 2’ का खतरे में रिकॉर्ड

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 08:08 IST