अपडेटेड 10 October 2024 at 20:35 IST
हर भारतीय के दिल में बसे थे रतन टाटा... इंदौर की आर्टिस्ट ने भावुक होकर बनाई रंगोली तो हो गई VIRAL
Ratan Tata Death: एक लड़की ने रंगोली के माध्यम से टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Ratan Tata Death: बिजनेस टाइकून रतन टाटा (Ratan Tata) भले ही दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन वह अपनी नेकी और सादगी की बदौलत लाखों लोगों के दिलों और यादों में जिंदा हैं। वह सचमुच भारत के अनमोल 'रत्न' थे। उनके जाने से ना सिर्फ उद्योग जगत बल्कि संस्कृति, धर्म, शिक्षा, सियासत और विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी गहरा सदमा लगा है। देशभर में उन्हें लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की रंगोली बनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देती नजर आ रही है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की रंगोली के माध्यम से टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दे रही है। कलाकार पहले रंगों से रतन टाटा की तस्वीर बनाती है। इसके बाद वो कुछ ऐसा करती है कि पता चलता है अरे ये तो रंगोली है। वीडियो में दिख रही रतन टाटा की तस्वीर ऐसी लग रही है मानो हुबहू रतन टाटा ही हों। लड़की के श्रद्धांजलि देने का यूनिक तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उसके आर्ट की जमकर तारीफ की जा रही है।
'तन्हा रात के अंधेरे में, भारत ने अपना रतन खो दिया'
रतन टाटा की तस्वीर बनाने वाली लड़की का नाम शिखा शर्मा है। कहा जा रहा है कि वो मध्य प्रदेश के इंदौर की एक पॉपुलर इंटरनेशनल कलाकार है। कलाकार ने रतन टाटा के निधन के बाद जो तस्वीर बनाई है वो वाकई लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'हर आंख आज नम है, जैसे अपना वतन खो दिया। तन्हा रात के अंधेरे में, भारत ने अपना रतन खो दिया।। अंतिम अलविदा to Greatest Of All Time by Artist Shikha Sharma'
रतन टाटा ने 86 की उम्र में ली अंतिम सांस
बता दें कि भारत के दिग्गज बिजनमैन और टाटा ग्रुप के मालिक का 9 अक्टूबर को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारत के 'रत्न' ने 86 की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार (10 अक्टूबर) किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे तमाम दिग्गज वर्ली श्मशान घाट पर मौजूद रहे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro में अश्लील डांस के बाद अब 'बिल्लो रानी...' पर भाभीजी ने लगाए ठुमके, तो VIDEO हुआ वायरल
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 10 October 2024 at 20:35 IST