अपडेटेड 19 February 2026 at 13:49 IST

Rajpal Yadav Dance: जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव की मस्ती, धोती-कुर्ता पहन लगाए जोरदार ठुमके; VIDEO VIRAL

Rajpal Yadav Dance: राजपाल यादव का जेल से निकलने के बाद अलग अंदाज देखने को मिला है। उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर धोती-कुर्ता पहनकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


Rajpal Yadav Dance Video viral | Image: X

Rajpal Yadav Dance: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को रिहा हो गए थे। अब उनका अलग ही अवतार फैंस को देखने को मिल रहा है। एक्टर का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह धोती-कुर्ता पहनकर ठुमके लगा रहे हैं। यह वीडियो उनकी भतीजी की शादी के एक फंक्शन का है। इस वीडियो में वह 'तेरी चुनरिया' गाने पर मग्न होकर डांस कर रहे हैं। राजपाल यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है रहा है। 
ते हुए नजर आ रहे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं।

धोती-कुर्ते में एक्टर का देसी डांस वायरल

राजपाल यादव का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह पारंपरिक गोल्डन रंग के धोती-कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने भाईजान की सुपरहिट फिल्म 'हेलो ब्रदर' के लोकप्रिय गीत 'तेरी चुनरिया' पर जमकर ठुमके लगाए। उनकी एनर्जी और चेहरे की मुस्कान को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने परिवार के बीच लौटकर कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके पुराने अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

 

राजपाल यादव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

राजपाल यादव के लिए यह रिहाई बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए ही अदालत से राहत की गुहार लगाई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें 18 मार्च तक जेल से बाहर रहने की अनुमति दी है। यह राहत शिकायतकर्ता कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने की सूचना के बाद मिली है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की गई है।

काम और जनता के प्रति आभार

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से भावुक होते हुए बात की है। उन्होंने ये भी कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनकी तीस साल के सफर में दर्शकों का फुल सपोर्ट और प्यार मिला है। एक्टर ने न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा कोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि राजपाल यादव ने अब तक करीब 250 फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें:  अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने बताया क्यों नहीं बनीं एक्ट्रेस

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 13:49 IST