व्हीलचेयर नहीं, इमरजेंसी वार्ड से पत्नी को साइकिल पर ले गए बुजुर्ग, अस्पताल का वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

राजस्थान के एक जिला अस्पताल से बड़ा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक बुजुर्ग आदमी अपनी पत्नी को साइकिल पर बैठाकर इमरजेंसी वार्ड से घर ले जा रहा है।

Follow :  
×

Share


Rajasthan hospital viral video | Image: X

राजस्थान के एक जिला अस्पताल से बड़ा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक बुजुर्ग आदमी अपनी पत्नी को साइकिल पर बैठाकर इमरजेंसी वार्ड से घर ले जा रहा है। जी हां, अस्पताल में जहां आमतौर पर मरीजों की सुविधा के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर का इस्तेमाल होता है, वहीं एक बुजुर्ग आदमी का अस्पताल से अंदर ही साइकिल ले आना, सिस्टम पर बड़े सवाल पैदा कर रहा है। ये डीग का जिला अस्पताल बताया जा रहा है।

इस पूरे मामले में सबसे हैरानी वाली बात ये है कि ये आदमी जिला अस्पताल में स्ट्रेचर या व्हीलचेयर की कमी की वजह से नहीं, बल्कि चोरी के डर से अपनी साइकिल को अंदर ले आया। 

इमरजेंसी वार्ड तक साइकिल ले आया बुजुर्ग 

इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे एक बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को साइकिल पर बैठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के अंदर तक ले आया। फिर इलाज पूरा होने के बाद वो उसी तरह साइकिल पर बैठाकर बाहर ले गया। जैसे ही घटना का वीडियो सामने, सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। 

चोरी के डर से लाया साइकिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीजों का अस्पताल के अंदर दोपहिया वाहनों का ले जाना अब आम बात हो गई है। लोग अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने के बजाय वार्डों तक ले आते हैं क्योंकि उन्हें चोरी का डर रहता है। दरअसल, अस्पताल के परिसर में पार्किंग की कोई सही जगह नहीं है। लोगों को अपनी गाड़ियां सड़क पर बाहर खड़ी करनी पड़ती हैं। जब इस मामले में मीडिया ने अस्पताल के PMO से बात की, तो उन्होंने भी यही बात दोहराई।

अब इस वायरल वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसे शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा- ‘हॉस्पिटल से छुट्टी तो मिल गई लेकिन व्हीलचेयर नहीं मिली। सरकारी दावे बहुत बड़े हैं लेकिन सच से कोसों दूर है। यह प्रेम है या मजबूरी या सिस्टम की नाकामी या फिर, एक गरीब का सिस्टम पर तमाचा, क्या कहते हैं आप’। इसे एक यूजर ने ‘खौफनाक सच्चाई’ करार दिया है।

ये भी पढे़ंः "वेडिंग नहीं, वेल्डिंग हो रही है", जयमाला पर दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर चलाई पायरो गन, लड़के ने भी लिया बदला, VIDEO VIRAL

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 5 April 2026 at 14:04 IST