अपडेटेड 26 February 2026 at 11:45 IST
Punch The Monkey: इंटरनेट पर छाया मासूम बंदर, जापान के 'मंकी पंच' पर अब GOOGLE का भी आया दिल; जानें Viral Video की असली कहानी
Viral Monkey Video: Punch the Monkey सिर्फ एक वायरल ट्रेंड नहीं, बल्कि उम्मीद, ममता और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बन चुका है। इसे देखकर गूगल भी इमोशनल हो गया है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नन्हा सा बंदर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। नाम है पंच द मंकी (Punch the Monkey)। जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाला यह 7 महीने का जापानी मकाक न सिर्फ लोगों के दिल जीत रहा है, बल्कि अब Google भी उसके प्यार में पड़ गया है। जब लोग गूगल पर “Punch the Monkey” सर्च कर रहे हैं, तो स्क्रीन पर एक प्यारी सी एनिमेशन दिखाई दे रही है, जो इस छोटे से बंदर की लोकप्रियता को और बढ़ा रही है।
गूगल ने क्यों बनाया खास एनिमेशन?
जब कोई यूजर गूगल पर “Punch the Monkey” सर्च करता है, तो एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाली एनिमेशन नजर आती है। यह गूगल की तरफ से पंच को एक खास डिजिटल ट्रिब्यूट है। इस एनिमेशन को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। टोक्यो से लेकर न्यूयॉर्क तक पंच की दीवानगी छाई हुई है।
कौन है पंच द मंकी?
पंच का असली नाम पांची-कुन (Panchi-kun) है। उसका जन्म जुलाई 2025 में जापान के इचिकावा सिटी जू में हुआ था। जन्म के समय ही उसकी मां ने उसे छोड़ दिया। एक व्यक्ति ने सबसे पहले उसे अकेला देखा और जू के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी।
आमतौर पर जापानी मकाक के बच्चे अपनी मां से चिपके रहते हैं, जिससे उन्हें सुरक्षा और ताकत मिलती है। लेकिन पंच के साथ ऐसा नहीं हुआ, इसलिए जू के केयरटेकर्स को तुरंत उसकी देखभाल की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी।
पंच को मिला खास दोस्त
जू के कर्मचारियों ने पंच को अकेलापन महसूस न हो, इसके लिए कई उपाय किए। उन्होंने तौलिए और दूसरे सॉफ्ट टॉय आजमाए, लेकिन आखिर में एक नारंगी रंग का खिलौना बंदर पंच के लिए सबसे सही साबित हुआ।
जू के कीपर कोसुके शिकानो ने बताया कि इस खिलौने के लंबे बाल और पकड़ने में आसान डिजाइन की वजह से पंच इसे आसानी से थाम सकता है। उन्हें लगा कि यह बंदर जैसा दिखता है, इसलिए पंच को आगे चलकर अपने झुंड में घुलने-मिलने में मदद मिलेगी।
अब पंच शायद ही कभी इस खिलौने के बिना दिखाई देता है। वह इसे अपने साथ हर जगह घसीटता हुआ ले जाता है। पंच और उसके इस खिलौना दोस्त की जोड़ी सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है।
पंच की मां ने उसे क्यों छोड़ा?
जू के कीपर कोसुके शिकानो के मुताबिक, जुलाई महीने की भीषण गर्मी इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती है। माना जा रहा है कि ज्यादा गर्मी के कारण पंच की मां तनाव में थी और इसी वजह से उसने बच्चे को छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है पंच वायरल?
पंच की मासूमियत, उसका खिलौने से प्यार और उसकी संघर्ष भरी कहानी लोगों के दिल को छू रही है। इसी वजह से उसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जू में भी अब बड़ी संख्या में लोग पंच को देखने पहुंच रहे हैं।
एक छोटी सी जान, बड़ी सी कहानी
पंच की कहानी यह सिखाती है कि प्यार, देखभाल और थोड़ी सी मदद से किसी की जिंदगी कितनी बदल सकती है। एक अकेला और असहाय बच्चा आज पूरी दुनिया की मुस्कान बन चुका है। Punch the Monkey सिर्फ एक वायरल ट्रेंड नहीं, बल्कि उम्मीद, ममता और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बन चुका है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 11:45 IST