'ये क्या मजाक है?', NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' डांस पर भड़कीं प्रोफेसर, बीच में कार्यक्रम रोक स्टूडेंट्स को लगाई फटकार- VIDEO
NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम में 'चिकनी चमेली' गाने पर डांस देख प्रोफेसर बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने कार्यक्रम को बीच में ही रोककर स्टूडेंट्स की जमकर क्लास लगाई। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक इंस्टीट्यूट का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें दो स्टूडेंट्स बॉलीवुड के पॉपुलर सॉन्ग 'चिकनी चमेली' पर परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस तरह की परफॉर्मेंस प्रोफेसर को कतई रास नहीं आई और उन्होंने मंच पर मौजूद छात्रों को जमकर फटकार लगाई।
वायरल हो रहा वीडियो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम का बताया जा रहा है। मंच पर दो छात्राओं ने ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स पहनकर स्टेज पर डांस किया। सामने बैठे अन्य छात्र तालियां बजा रहे थे और माहौल काफी मजेदार था। लेकिन डांस खत्म होते ही अचानक पूरा माहौल बदल गया। एक महिला प्रोफेसर ने कार्यक्रम को बीच में ही रोकते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया।
स्टूडेंट्स के डांस पर भड़कीं प्रोफेसर
महिला प्रोफेसर ने सवाल किया कि इस तरह की परफॉर्मेंस करने से पहले क्या आप लोगों ने अनुमति ली थी? क्या ये कोई मजाक है? आखिर ये कार्यक्रम इंडक्शन है या सिर्फ मनोरंजन? उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि उन्हें अपने संस्थान के स्तर और गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। प्रोफेसर की बातों में साफ दिखा कि उन्हें कार्यक्रम में गाने और डांस परफॉर्मेंस फूटी आंख नहीं सुहाई।
डांस मूव्स की कड़ी आलोचना की
इस वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'NIT दुर्गापुर के इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान हंगामा तब अचानक एक अलग मोड़ पर पहुंच गया, जब एक प्रोफेसर परफॉर्मेंस के बीच में ही खड़ी हो गई और 'चिकनी चमेली' गाने पर स्टूडेंट्स के डांस मूव्स की कड़ी आलोचना की।'
वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कोई पढ़ा-लिखा इंसान उस गाने पर कैसे डांस कर सकता है, और वो भी स्टेज पर?' दूसरे यूजर ने प्रोफेसर की तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया प्रोफेसर। कोई शिक्षण संस्थान 'डांस बार' नहीं होता जहां 'चिकनी चमेली' का राज चले। NIT दुर्गापुर को 'गोटिया' यूनिवर्सिटी बनने से रोकने के लिए धन्यवाद।' एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'इंडक्शन कुछ ही सेकंड में अनुशासनात्मक सुनवाई में बदल गया।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 August 2026 at 21:23 IST