VIRAL: क्लास में मास्टर जी की शर्मनाक करतूत! बच्चे के सिर पर खूब बजाया तबला, ठहाके लगाकर ऐसे झूमे; धोना पड़ा नौकरी से हाथ- VIDEO
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मास्टर जी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बच्चे के सिर पर तबला बजाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है जहां एक स्कूल में मास्टर साहब बच्चे के सिर को तबला समझकर थाप देने लगे। इस घटना के सामने आने के बाद मास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया गया है।
यह घटना यूपी के इटावा जिले के सैफई स्थित बरौली प्राथमिक स्कूल की बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे मास्टर का नाम दिनेश कुमार माथुर है, जो स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो एक तीसरी कक्षा के बच्चे के सिर पर जोर-जोर से 'तबला' बजा रहे हैं।
बच्चों की बीच मास्टर जी की शर्मनाक हरकत
इतना ही नहीं, इस दौरान वे जोर-जोर से ठहाका लगाते भी दिख रहे हैं। वहीं बगल में कक्षा के अन्य विद्यार्थी भी बैठे हैं जो हंसते हुए नजर आए। कक्षा में पढ़ाई के बजाय मास्टर जी की ऐसी हरकत पर सवाल उठना लाजिम है।
मास्टर जी तत्काल प्रभाव से निलंबित
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को खुद मास्टर जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया था। वीडियो के वायरल होते ही मामला बेसिक शिक्षा विभाग तक जा पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। शुरुआती तौर पर मास्टर जी के इस आचरण को अनुशासनहीनता माना गया। हालांकि, बाद में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बताया जा रहा है कि विभाग ने मामले की जांच भी शुरू करा दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दिनेश कुमार माथुर का निलंबन हुआ है।
वीडियो देख यूजर्स का फूटा गुस्सा
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, 'मास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा किया ऐसे बेगैरत शिक्षक के साथ यही होना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बच्चे के आत्मविश्वास के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 October 2026 at 20:33 IST